{"_id":"56f8e3004f1c1b4f6df001bb","slug":"congress-leader-statement-on-cm-virbhadra-ed-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सीएम वीरभद्र पर ईडी की कार्रवाई में धूमल परिवार का हाथ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सीएम वीरभद्र पर ईडी की कार्रवाई में धूमल परिवार का हाथ'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई की निंदा की है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई की निंदा की है। कहा कि यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है। बावजूद इसके इस प्रकार की कार्रवाई न्यायालय की अवमानना भी है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस महासचिव कुलदीप सिंह पठानिया, प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट, केवल सिंह पठानिया, पार्टी पर्यवेक्षक देवेंद्र श्याम ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर ईडी की कार्रवाई को दबाव की राजनीति करार दिया। कहा कि यह सब प्रेमकुमार धूमल और अनुराग ठाकुर के इशारे पर लिया गया अनैतिक कदम है।
विज्ञापन
कहा कि दो दिन पूर्व धूमल पुत्र मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ किसी धमाके की बात करते हैं और इसके बाद ईडी मुख्यमंत्री पर इस प्रकार की कार्रवाई करता है। इससे साफ है कि धूमल परिवार का इस कार्रवाई में हाथ है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज केंद्र की एनडीए सरकार देश में कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों को एक सोची-समझी साजिश के तहत अस्थिर करने का पूरा प्रयास कर रही है। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाना इसका सीधा प्रमाण है।