{"_id":"59f5e1454f1c1bcd538b9e5b","slug":"congress-leader-shakeel-ahmed-targets-on-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के झूठे झांसों से त्रस्त हो चुकी है गुजरात की जनता: अहमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के झूठे झांसों से त्रस्त हो चुकी है गुजरात की जनता: अहमद
ब्यूरो/अमर उजाला, किहार (चंबा)
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद ने कहा कि गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठे झांसों से त्रस्त हो चुकी है। प्रधानमंत्री हर मंच पर गुजरात मॉडल की बात करते हैं। वास्तव में गुजरात मॉडल कुछ भी नहीं है। अहमद ने किहार पंचायत के मनपनिहार में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांट कर राजनीति कर रही है। इससे देश का माहौल खराब हो रहा है। देश में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। विधानसभा चुनावों में हिमाचल और गुजरात की जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। केंद्र सरकार ने जीएसटी, नोटबंदी कर लोगों की दिक्कतों को बढ़ाने का ही काम किया है।
विज्ञापन
अहमद ने रविवार को भांदल के जुआंस, सनूंह के संघणी में भी जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर गुरदासपुर के विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी लहर का एक पहिया गुरदासपुर में त्रस्त हो चुकी जनता ने चुनाव में पंचर किया है। अब मोदी लहर का दूसरा पहिया हिमाचल की जनता विस चुुनावों में पंचर करेगी।
विज्ञापन