फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader rajesh dharmani and deepak rathour in aicc

हिमाचल के दो वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी

Thu, 23 Aug 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Aug 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
congress leader rajesh dharmani and deepak rathour in aicc
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल के दो वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सीपीएस रहे राजेश धर्माणी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव और उत्तराखंड का सह प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

 

21 राज्यों में यूथ कांग्रेस के चुनाव प्रभारी व ठियोग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दीपक राठौर को मिजोरम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का सचिव बनाया गया है। 

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ये कहा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि धर्माणी कांग्रेस में काफी समय से सक्रिय हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वह संसदीय सचिव थे। उन्होंने कहा कि दीपक राठौर भी हिमाचल कांग्रेस में अहम पदों पर रहे हैं।

वर्तमान में वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य होने के साथ साथ राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हैं। सुक्खू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद किया है और दोनों की तैनाती को लेकर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed