{"_id":"64e5faf2fa85e1a2490ae1a2","slug":"congress-high-command-will-collect-financial-help-for-himachal-letter-written-to-presidents-of-all-states-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Disaster: हिमाचल के लिए आर्थिक मदद जुटाएगा कांग्रेस हाईकमान, सभी राज्यों के अध्यक्षों को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Disaster: हिमाचल के लिए आर्थिक मदद जुटाएगा कांग्रेस हाईकमान, सभी राज्यों के अध्यक्षों को लिखा पत्र
Wed, 23 Aug 2023 05:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Aug 2023 05:57 PM IST
सार
वेणुगोपाल ने कहा है कि हिमाचल में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण सैकड़ों लोगों की जान और आजीविका को भारी नुकसान हुआ है। यह देखना बहुत दर्दनाक है कि राज्य में बाढ़ ने किस तरह कहर बरपाया है।
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हिमाचल को आर्थिक मदद जुटाने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने भी पहल की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों, अग्रिम संगठनों के राष्ट्रीय प्रमुखों, राज्य प्रभारियों और कांग्रेस विधान मंडल दलों के नेताओं को पत्र जारी कर हिमाचल के लिए राहत राशि और आवश्यक सामान देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
वेणुगोपाल ने कहा है कि हिमाचल में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण सैकड़ों लोगों की जान और आजीविका को भारी नुकसान हुआ है। यह देखना बहुत दर्दनाक है कि राज्य में बाढ़ ने किस तरह कहर बरपाया है। राज्य भर में 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। कई लोगों की जान चली गई है और वे बेघर हो गए हैं। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्यों से अपने नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है। ये बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाए गए और जिसमें कई लोगों की जान बचाई गई और उन्हें भोजन और आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
पार्टी ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों और अग्रिम संगठनों से अपने-अपने राज्यों से राहत राशि और आवश्यक सामान इकट्ठा करने का आग्रह किया है। इसके लिए अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बैंक खाते में पैसा जमा करवाया जा सकता है। इसके लिए खाता संख्या 307804010028128 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईएफएससी कोड: UBIN0530786 है। इसके अलावा राहत सामग्री के योगदान के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से संपर्क करने का आह्वान भी किया गया है। मौद्रिक और भौतिक योगदान का विवरण kcvenugopal.in@gmail.com और org@inc.in पर सूचित करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन