फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress have been transformed into gangs : Satpal Satti

गुंडों के गिरोह में तबदील हो चुकी है कांग्रेस: सतपाल सत्ती

Sat, 19 Jan 2019 05:30 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 19 Jan 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
Congress have been transformed into gangs : Satpal Satti

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए खूनी संघर्ष पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा कि कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल न रहकर गुंडों के गिरोह में तबदील हो चुकी है। इस हिंसा ने कांग्रेस के चरित्र को उजागर किया है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग को स्वयं संज्ञान लेते हुए कांग्रेस की एक राजनीतिक दल के रूप में मान्यता को समाप्त कर देना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भाजपा कार्यालय पर हमला कर कांग्रेस नेताओं का मन नहीं भरा तो अब अपनी ही पार्टी के लोगों का खून बहा रहे हैं।
विज्ञापन


वो यह भूल रहे थे कि जो हिंसा की फसल उन्होंने बोई थी, वही फसल अब उन्हें काटनी पड़ रही है। कांग्रेस कार्यालय में बहा खून इन गिरोहों की आपसी लड़ाई का परिणाम है। सत्ती ने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस के इसी चरित्र की वजह से घृणा करने लग पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता की आवाज को सुनते हुए कांग्रेस पार्टी के इसी चरित्र से देश को मुक्त करने की बात कही थी। कांग्रेस नेताओं को इसके लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed