फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress gave targets to all minister for success of rahul gandhi rally

राहुल गांधी की रैली के लिए मंत्रियों को दिया बड़ा टारगेट, दो भागों में बांटा पड्डल

Sat, 07 Oct 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 07 Oct 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
congress gave targets to all minister for success of rahul gandhi rally

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मंडी रैली को सफल बनाने के ल‌िए संगठन ने मंत्रियों को बड़ा टारगेट दिया है। मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली राहुल गांधी की रैली में हर मंत्री को 40 से 60 बसें लानी होगी। इसका खर्चा मंत्रियों को स्वयं उठाना होगा। 

विज्ञापन


रैली स्थल पर लोगों की भीड़ जुटाने के लिए कुल 600 बसें आएगी। इसके अलावा मंडी में 10 हजार छोटी वाहनों को खड़े किए जाने की व्यवस्था की गई है। ब्लॉक और जिला अध्यक्षों पर भी भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी रहेगी। राहुल गांधी का चौपर पड्डल मैदान में करीब सवा 11 बजे उतरेगा। साढ़े 11 बजे रैली शुरू होगी।
विज्ञापन


उनके साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी रहेंगे। गांधी के रैली में 70 हजार लोगों के उमड़ने की उम्मीद जता रही है। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। शुक्रवार को सभी मंत्रियों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की रैली को लेकर सुरक्षा एजेंसियां मंडी पहुंच रही हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पड्डल मैदान में एक लाख से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है। इस मैदान को दो भागों में बांटा जाएगा।

वीरभद्र के करीबी देखेंगे व्यवस्था का जिम्मा

congress gave targets to all minister for success of rahul gandhi rally

मंडी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली की तैयारी और व्यवस्था देखने की जिम्मेवारी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं को मिली है। ये जिम्मा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष महाजन और महासचिव रामलाल ठाकुर को दिया गया है। सुक्खू के करीबी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी और प्रवक्ता संजय सिंह चौहान भी उनके साथ व्यवस्था देखेंगे।

राहुल की रैली को हो रहा सरकारी तंत्र का इस्तेमाल : दत्त

congress gave targets to all minister for success of rahul gandhi rally

कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मंडी के पड्डल मैदान में रैली को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और सरकार को घेरा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि 7 अक्तूबर को मंडी में कांग्रेस की रैली न होकर वह सरकारी रैली हो रही है।

इसमें पूरा खर्च, साधन, गाड़ियों तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को मुफ्त यात्रा के लिए लगाया जा रहा है। कहा कि सरकारी सूत्र बता रहे हैं कि सभी मंत्रियों, चेयरमैनों, वाइस चेयरमैनों तथा सरकारी सुविधा प्राप्त व्यक्तियों को सरकारी गाड़ियों में भीड़ लाने के लिए कहा गया है।

कहा कि भाजपा को यह सूचना है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सारा खर्च सरकारी खाते में डाला जा रहा है। कहा कि कांग्रेस ने रैली का नाम विकास से विजय की ओर रखा है।

वास्तव में सरकार के 5 वर्ष पूरी तरह विफल और विकास विहीन रहे हैं, इसलिए रैली का नारा विश्वासघात से पराजय की ओर रखना चाहिए, तब जाकर रैली की सार्थकता सिद्ध होगी। 

रैली को लेकर वीरभद्र, सुक्खू, महाजन ने की मंत्रणा 

congress gave targets to all minister for success of rahul gandhi rally

शुक्रवार दोपहर तीन बजे सीएम वीरभद्र सिंह ने प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, सह प्रभारी रंजीता रंजन के साथ पड्डल मैदान का जायजा लिया। इसके बाद सर्किट हाउस में सीएम ने प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष महाजन से गुप्त मंत्रणा की। चर्चा रही कि राहुल के दौरे से पहले दूरियों पाटने की कोशिश की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर रैली के चार दिन बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल की छोटी काशी मंडी आ रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर करीब 12 बजे रैली स्थल पड्डल मैदान पहुंचेंगे। 

लगभग डेढ़ घंटे तक रहेंगे। रैली में वह मोदी सरकार पर हमला बोलने के साथ प्रदेश कांग्रेस को चुनाव में एकजुटता से उतरने का संदेश दे सकते हैं। सुबह 10 बजे से भीड़ जुटना शुरू हो जाएगी। 11 बजे के बाद रैली स्थल के गेट बंद कर दिए जाएंगे। 

संगठन नहीं, सरकार की रैली : वीरभद्र  

congress gave targets to all minister for success of rahul gandhi rally

पड्डल मैदान में रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि राहुल की रैली संगठन नहीं, सरकार की है। उन्होंने स्टेज पर खुद माइक पकड़ कर साउंड सिस्टम चेक किया।

रैली स्थल के मुख्य द्वार पर ‘नेता एक, लक्ष्य एक’ का बोर्ड लगवाया। संबंधित विभागाध्यक्षों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास से विजय की ओर रैली भाजपा को जवाब होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed