फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress Candidate Vijay Inder Karan security deposit forfeited By-election in Dharamshala

धर्मशाला में कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त, नहीं मिल पाया कुल मतों का छठा हिस्सा

Thu, 24 Oct 2019 03:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Oct 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Congress Candidate Vijay Inder Karan security deposit forfeited By-election in Dharamshala
कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंद्र कर्ण (फाइल फोटो)

धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंद्र कर्ण की जमानत जब्त हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार को कुल पड़े 52,939 वोट का छठा हिस्सा भी नहीं मिल पाया। भाजपा ने धर्मशाला उपचुनाव में 6758 वोट से जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार विशाल नैहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार को 6758 वोटों से पराजित किया, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंद्र कर्ण को सिर्फ 8212 वोट ही मिले।

विज्ञापन


एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी हरीश गज्जू ने धर्मशाला कॉलेज में प्रयास भवन में चल रही मतगणना पूरी होने के बाद उपचुनाव के परिणाम की घोषणा की। वहीं, आजाद प्रत्याशी पुनीश शर्मा को 2345, स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार को 887, निर्दलीय प्रत्याशी निशा कटोच को 435, सुभाष चंद शुक्ला को 368 वोट मिले। 430 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।

विज्ञापन

विशाल नैहरिया-23,498
राकेश चौधरी-16,740
विजय इंद्र कर्ण-8212
पुनीश शर्मा-2312
डॉ मनोहर लाल धीमान-887
निशा कटोच-435
सुभाष चंद शुक्ला-368
नोटा-430
वोट रद्द-24
कुल वोट-52939

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed