फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress angry over Shanta's statement about second capital in kangra

दूसरी राजधानी को लेकर शांता के बयान पर भड़की कांग्रेस, मुकेश अग्निहोत्री ने ये कहा

Tue, 15 Oct 2019 09:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Oct 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
Congress angry over Shanta's statement about second capital in kangra
- फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा दूसरी राजधानी धर्मशाला को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार कह रहे हैं कि प्रदेश में दूसरी राजधानी की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


कांगड़ा और आसपास के जिलों की भावनाओं और विकास को देखते हुए कांग्रेस ने धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने की अधिसूचना जारी की थी। भाजपा को तो दूसरी राजधानी धर्मशाला को सशक्त करने की बात करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


लेकिन, भाजपा दूसरी राजधानी का धर्मशाला से दर्जा छीनने पर उतारू हो गई है। भाजपा धर्मशाला से दूसरी राजधानी का दर्जा छीनने की हिम्मत और कोशिश न करे। भाजपा की सरकारें इससे पहले सुंदरनगर और जाहू को दूसरी राजधानी बनाना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, किया कभी कुछ नहीं। जब कांग्रेस ने साहसी निर्णय लिया तो भाजपा बौखला गई। कांग्रेस ने शिमला की तर्ज पर धर्मशाला को नगर निगम, स्मार्ट सिटी सहित संस्थान दिए हैं ताकि दूसरी राजधानी के रूप से यह शहर सशक्त हो सके। 

दूसरी राजधानी की अधिसूचना वापस लेकर बताएं सीएम : राणा

Congress angry over Shanta's statement about second capital in kangra

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को विस चुनाव में हराने वाले कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि जयराम ठाकुर में हिम्मत है तो धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने की अधिसूचना वापस लेकर बताएं। राणा ने कहा कि पूर्व सीएम शांता कुमार ने साफ कह दिया है कि प्रदेश में दूसरी राजधानी की जरूरत नहीं है। यानी, भाजपा धर्मशाला से दूसरी राजधानी का दर्जा छीनने जा रही है।

यह धर्मशाला की जनता के साथ बड़ा धोखा है। भाजपा अगर दर्जा दे नहीं सकती है उसे छीनने का हक भी नहीं है। अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला से दूसरी राजधानी का दर्जा छीनने की कोशिश की तो कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री शुरू से ही कांगड़ा से भेदभाव कर रहे हैं। कई दफ्तर कांगड़ा से शिफ्ट कर मंडी ले जाए गए।

अब जयराम ने सोची समझी साजिश के तहत धर्मशाला से दूसरी राजधानी का दर्जा छीनने की साजिश रची है। इस साजिश में शांता कुमार जयराम का साथ दे रहे हैं। प्रेम कुमार धूमल ने भी कांगड़ा के साथ हमेशा भेदभाव किया था अब वहीं काम जयराम ठाकुर करने लगे हैं। दूसरी राजधानी को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला की जनता के समक्ष स्थिति स्पष्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed