{"_id":"5dbc40408ebc3e93ae3f50c2","slug":"conditional-interim-bail-to-teacher-in-rohru-school-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ मामला: आरोपी शिक्षक को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ मामला: आरोपी शिक्षक को मिली जमानत
Sun, 03 Nov 2019 04:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Nov 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश हाईकोर्ट ने रोहड़ू उपतहसील के एक सरकारी स्कूल में आठ छात्राओं से छेड़खानी और अश्लील व्यवहार संबंधी मामले में आरोपी शिक्षक को सशर्त अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। न्यायाधीश सीबी बारोवालिया की एकल पीठ ने प्रार्थी की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किए।
विज्ञापन
कोर्ट ने प्रार्थी को 25 हजार के निजी मुचलके एवं इसी राशि के सिक्योरिटी बांड भी भरने के आदेश दिए हैं। प्रार्थी को जांच अधिकारी के समक्ष भी हाजिर रहने के आदेश दिए गए हैं। मामले के अनुसार 23 अक्तूूबर को स्कूल की आठ छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ व अश्लील व्यवहार की शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसके बाद स्कूल की यौन उत्पीड़न कमेटी ने शिक्षक को दोषी पाया था। 25 अक्तूबर को प्रिंसिपल ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। इस मामले में आरोपी शिक्षक पर छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले पर सुनवाई 14 नवंबर को होगी।
विज्ञापन