फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Complete the process of regularizing contract employees soon

Shimla News: अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया जल्द करें पूरा

Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Complete the process of regularizing contract employees soon
वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का आग्रह
विज्ञापन

वन्यप्राणी विभाग की अरण्यपाल प्रीति भंडारी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ वन्यप्राणी वृत्त शिमला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अरण्यपाल वन्यप्राणी वृत्त शिमला प्रीति भंडारी से भेंट की और कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों को उठाया। इस दौरान उन्होंने अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने और आरआरटी में तैनात वन रक्षकों के गार्ड हट की व्यावहारिक समस्या को हल करने की मांग की।

बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा कर्मचारियों के स्थायी करने का रहा। इस संबंध में महासंघ की ओर से मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन भी सौंपा। महासंघ ने मांग की कि लंबे समय से लंबित स्थायीकरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। इस पर मुख्य वन संरक्षक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि स्थायी पदस्थापन की प्रक्रिया को 31 अक्तूबर से पहले पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा बैठक में आरआरटी में तैनात वन रक्षकों के गार्ड हट के बारे बताया कि फील्ड में तैनात कर्मचारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने इन समस्याओं के समाधान के लिए भी सकारात्मक और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। महासंघ की शिमला इकाई के सदस्यों ने बैठक में एकजुट भागीदारी की। महासंघ के अध्यक्ष विंकेश चौहान ने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकता में है और भविष्य में भी कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों को संगठित और लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article