{"_id":"70c82602fee9d6e3f7bd5ba83f1e8307","slug":"complaint-of-portmore-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान सचिव से की पोर्टमोर स्कूल की शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान सचिव से की पोर्टमोर स्कूल की शिकायत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Apr 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमंग फाउंडेशन संस्था ने पोर्टमोर गर्ल्ज स्कूल में प्रदेश भर से आने वाली विशेष आवश्यकता वाली छात्राओं को प्रवेश देने की मांग की है।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि पोर्टमोर स्कूल प्रशासन ऐसी छात्राओं को प्रवेश देने से इनकार कर रहा है।
यह सीधे तौर पर प्रदेश हाइकोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। उन्होंने प्रधान सचिव शिक्षा को पत्र लिखकर मांग उठाई है कि प्रदेश भर से छात्रावास की सुविधा वाले प्रदेश के इस इकलौते स्कूल में प्रवेश देने की व्यवस्था की जाए।
उनका दावा है कि नए सत्र में प्रदेश के अलग- अलग जिलों से इस बार नौ छात्राएं जमा एक कक्षा में प्रवेश चाहती हैं।
उन्होंने प्रधान सचिव शिक्षा को लिखे पत्र में मामले में हस्तक्षेप कर पोर्टमोर स्कूल में छात्राओं को प्रवेश देने के आदेश देने की मांग की है।