फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   complain regarding cleaning of water storage tank

पानी के टैंक की सफाई न हुई हो तो यहां करें शिकायत, विभाग ने चलाया अभियान

Sun, 21 Jan 2018 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 21 Jan 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
complain regarding cleaning of water storage tank

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए सफाई अभियान में अब तक 20881 टैंकों की सफाई की गई। प्रदेश के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके क्षेत्र के पेयजल टैंक की सफाई न हुई हो तो वह विभाग या सरकार से इसकी शिकायत कर सकता है। 

विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी एक प्रेस नोट में दावा किया गया है कि एक जनवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से संजौली में टैंक सफाई के अभियान की शुरुआत के बाद 15 जनवरी तक कुल 20 हजार 984 जल भंडारण टैंकों में से 20 हजार 881 टैंकों की सफाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


 सिर्फ बर्फीले क्षेत्रों में स्थित कुछ भंडारण टैंकों की सफाई नहीं हो सकी है। यह बर्फबारी का मौसम समाप्त होने के बाद तुरंत कर दी जाएगी। विभाग ने अपील की है कि लोग जल भंडारण टैंकों की सफाई को लेकर आगे आए और न होने की स्थिति में विभाग सरकार के अलावा स्थानीय अधिशासी अभियंता को भी इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने निजी जल भंडारण टैंकों को भी साफ  करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed