{"_id":"63791b2f4bce3955554a6148","slug":"complain-aganist-hrtc-driver-and-condoctor-shimla-news-sml428324075","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बस सेवा की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी बस सेवा की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी बस अड्डे के भीतर नहीं लाई बस, यात्री परेशान
चालक-परिचालक को नोटिस जारी
मणिकर्ण-हरिद्वार बस का इंतजार कर रहे थे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मंडी बस अड्डे पर शिमला आने वाले यात्री बिलासपुर तक के लिए मणिकर्ण-हरिद्वार बस का इंतजार करते रहे और चालक-परिचालक बस को अड्डे के भीतर लाए ही नहीं। बस न मिलने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद यात्रियों को निजी बस में मंडी से बिलासपुर तक जाना पड़ा।
बीते 11 नवंबर को हुई इस घटना के बाद शिमला के अखिल गुप्ता ने चालक परिचालक की मनमानी की शिकायत नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक और एचआरटीसी के हेल्प लाइन नंबर पर की। अखिल गुप्ता ने बताया कि मंडी बस स्टैंड में बिलासपुर के अलावा चंडीगढ़ जाने वाले यात्री भी मणिकर्ण-हरिद्वार बस का इंतजार कर रहे थे। निगम हेल्प लाइन पर हुई शिकायत के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन ने संबंधित चालक-परिचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बस अड्डे में गाड़ी न ले जाने और ड्यूटी रजिस्टर में एंट्री न करने पर चालक-परिचालक पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। एचआरटीसी के नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव विष्ट ने बताया कि मणिकर्ण-हरिद्वार बस मंडी बस स्टैंड के भीतर न ले जाने की शिकायत पर चालक-परिचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। परिचालक का कहना है कि बस में अधिक भीड़ के कारण अड्डे में बस की एंट्री नहीं कर पाया लेकिन बस अड्डे में हर गाड़ी की एंट्री अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना पर चालक परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी।