{"_id":"5c2c74eebdec225719190643","slug":"commercial-vehicles-registration-in-showrooms-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इन गाड़ियों का भी शोरूम में होगा पंजीकरण, दलालों से भी मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इन गाड़ियों का भी शोरूम में होगा पंजीकरण, दलालों से भी मिलेगा छुटकारा
Wed, 02 Jan 2019 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
राजधानी शिमला में निजी गाड़ियों का पंजीकरण शोरूम में कराने के बाद प्रदेश सरकार अब व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण भी शोरूमों में कराने की तैयारी कर रही है। वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही गाड़ी शोरूम से बाहर निकलेगी। गाड़ी लेने के बाद खरीदार को अब पंजीकरण के लिए एसडीएम और आरटीओ दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
न ही उन्हें दलालों को इसके लिए मोटी रकम देनी पड़ेगी। राजधानी शिमला के बाद इस योजना को पूरे प्रदेश में शुरू किया जाना है। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है। लोगों को आरटीओ के दफ्तर में आने से छुटकारा मिलेगा। अभी यह योजना नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल के लिए थी लेकिन अब अन्य वाहनों (कॉमर्शियल) का पंजीकरण भी शोरूम में करवाना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एसडीएम और आरटीओ दफ्तर में नए वाहनों के पंजीकरण का काम कम करने के लिए शोरूम में ही ऑनलाइन वाहनों का पंजीकरण कराने का फैसला लिया गया है। वाहन पोर्टल पर नए वाहन के चैसी नंबर, गाड़ी के बनने की तारीख और निर्माता का नाम अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन