फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   commercial complex to be built in tutikandi

टुटीकंडी में बनेगा व्यावसायिक परिसर

Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
commercial complex to be built in tutikandi
शिमला। राजधानी के टुटीकंडी वार्ड में व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसमें लोगों को पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। टुटीकंडी चौक पर मंगलवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने 47 लाख रुपये से बनने वाले परिसर का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री ने चौक के समीप अमृत मिशन के तहत बनाए गए फुटओवर ब्रिज का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए नई पार्किंग बनाई जा रही हैं। लोगों खासकर स्कूली बच्चों को सड़क के बीच पैदल न चलना पड़े, इसके लिए फुटओवर ब्रिज और फुटपाथों का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह पानी की समस्या को दूर करने के लिए 1813 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का काम भी शुरू कर दिया गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री को अपनी समस्याएं बताईं। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम की पूर्व महापौर सत्या कौंडल, पूर्व उप-महापौर शैलेंद्र चौहान, आयुक्त आशीष कोहली, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुरेश कपूर, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त बीआर शर्मा, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक अजीत भारद्वाज और महाप्रबंधक तकनीकी आरके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed