{"_id":"64f08138ca67726e640c1b4c","slug":"college-girl-student-died-due-to-silent-heart-attack-in-bilaspur-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कंदरौर में हृदय गति रुकने से कॉलेज छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कंदरौर में हृदय गति रुकने से कॉलेज छात्रा की मौत
Thu, 31 Aug 2023 05:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 31 Aug 2023 05:38 PM IST
सार
सदर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कंदरौर में एक युवती की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान हिमानी ठाकुर (19) पुत्री सुरेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
युवती की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कंदरौर में एक युवती की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान हिमानी ठाकुर (19) पुत्री सुरेश कुमार के रूप में हुई है। ग्राम पंचायत कंदरौर के उपप्रधान राकेश ठाकुर ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि हिमानी रिश्ते में उसकी सगी भतीजी थी। हिमानी पीजी कॉलेज बिलासपुर की स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बुधवार के दिन हिमानी पीजी कॉलेज बिलासपुर गई थी।
विज्ञापन
करीब 4:00 बजे कंदरौर चौक पर पहुंची और थोड़ी देर अपने पिता सुरेश कुमार की दुकान पर रुकी। आइसक्रीम खाने व पानी पीने के बाद घर की ओर चली गई। इसके बाद अपनी मां को स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कहकर आराम करने के लिए अपने कमरे में चली गई। लेकिन कुछ समय बाद उसका सिर घूमने लगा। इसके बाद युवती को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने साइलेंट हार्ट अटैक की बात कहकर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन