फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cold waves snowfall rain in himachal.

सर्द हवाओं ने जकड़ा हिमाचल, पहाड़ों पर बर्फबारी

Thu, 11 Feb 2016 09:30 PM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
cold waves snowfall rain in himachal.

सर्द हवाओं ने हिमाचल को जकड़ लिया है। वीरवार को प्रदेश भर में दिन भर शीतलहर चली। पहाड़ों पर बर्फबारी भी रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने किसी भी क्षेत्र के लिए भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी नहीं की है।

विज्ञापन


शनिवार से प्रदेश में मौसम बदलेगा। 13 से 15 फरवरी तक प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 16 और 17 फरवरी को दोबारा प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा। वीरवार को कल्पा, केलांग, डलहौजी
विज्ञापन


और मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। वीरवार को शिमला का अधिकतम तापमान 10,4, सुंदरनगर में 19.4, धर्मशाला में 15.8, ऊना में 22.8, सोलन में 18.3 और नाहन में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा, रोहतांग में बर्फबारी, शिमला और मनाली में फाहे

cold waves snowfall rain in himachal.

चंबा में वीरवार को बर्फबारी हुई। भरमौर, डलहौजी, खजियार, चुराह और सलूणी के ऊपरी इलाकों में हिमपात हुआ है। शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में वीरवार सुबह बर्फबारी हुई जबकि हिल्सक्वीन शिमला में हल्के फाहे गिरे। कुफरी के अलावा छराबड़ा, फागू, खड़ापत्थर और नारकंडा में भी बर्फबारी हुई।

राजधानी शिमला में दोपहर दो बजे के बाद मौसम साफ हो गया है और बीच-बीच में धूप भी खिली। मनाली में भी बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल स्पीति के तिंदी में पांच इंच, उदयपुर में चार इंच, केलांग में सात इंच, कोकसर में दस इंच और रोहतांग में एक फुट से ज्यादा ताजा हिमपात होने की सूचना है। किन्नौर में भी सुबह से ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर हिमपात हुआ।

कन्नौर और रामपुर में कुछ ग्रामीण रूटों पर चौथे दिन भी बसों की आवाजाही बंद रही। ऊना जिला में वीरवार को तेज हवाएं चलीं। दोपहर बाद जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाके तेज अंधड़ और धूल भरी हवाओं की चपेट में आए। दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोलन में दिनभर धूप खिली रही। लोगों ने सर्द मौसम के बीच धूप का खूब आनंद उठाया। जिला बिलासपुर में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed