फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra will appear in una cjm court.

ऊना कोर्ट में आज पेश होंगे सीएम वीरभद्र

Tue, 14 Oct 2014 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 14 Oct 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra will appear in una cjm court.

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एसएम कटवाल मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को ऊना स्थित कोर्ट में पेश होंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को लगभग 11:00 बजे सीजेएम और जेएमआईसी-2 की अदालत में गवाही के लिए अपनी उपस्थित होंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री 26 जुलाई 2014 को पेश हुए थे।

विज्ञापन


गौर हो कि एसएम कटवाल ने 2004 में एक बयान के बाद वीरभद्र सिंह के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर किया था। कटवाल ने अदालत में मानहानि का दावा करते हुए आरोप लगाया था कि 2004 में वीरभद्र सिंह ने एसएसएसबी पर सार्वजनिक तौर पर बयान जारी किया था, जिससे उनकी मानहानि हुई थी।
विज्ञापन


जिला अदालत में ये केस निरस्त हो गए थे, लेकिन कटवाल हाईकोर्ट गए जिसके बाद ये केस निचली अदालतों में फिर से शुरू हुए। कटवाल द्वारा सीएम के खिलाफ कथित सीडी का प्रकरण भी सुर्खियों में रहा। बाद में कटवाल की ओर से ऊना की अदालत में वीरभद्र सिंह के खिलाफ क्रिमिनल केस भी दायर किया गया। फिलहाल इस केस में वे मंगलवार को अदालत में गवाही देंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अधिवक्ता वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री मंगलवार को ऊना अदालत में पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed