फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM virbhadra singh visit to kullu.

अच्छा काम करने पर डबल प्रमोशन, सुस्त अफसरों के खींचूंगा कान: वीरभद्र

Tue, 19 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 19 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
CM virbhadra singh visit to kullu.
वीरभद्र ने कहा कि मैं ढील का कारण नहीं काम चाहता हूं। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अच्छा काम करने वाले अफसरों को डबल प्रमोशन दिया जाएगा। सुस्त अधिकारियों के कान खींचे जाएंगे। वे वर्तमान में जहां हैं, वहीं से ही रिटायर हो जाएंगे। कुल्लू दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मौहल में जनसभा में ये बात कही।

विज्ञापन


अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सूखे की वजह से प्रदेश में जलसंकट हो गया है। अफसर पानी की फिजूलखर्ची रोकें और लंबित तमाम पेयजल स्कीमों के कार्य में तेजी लाएं। वीरभद्र ने कहा कि मैं ढील का कारण नहीं काम चाहता हूं।
विज्ञापन


इससे पूर्व कुल्लू के देवसदन में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर आयोजित वर्कशॉप का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि मैं किसी को अपना विरोधी नहीं मानता हूं। राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं। व्यक्तिगत विरोध के लिए राजनीति में कोई स्थान नहीं है। ये राजनीति के उसूलों के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन प्रभावितों को मिलेगा उनका हक

CM virbhadra singh visit to kullu.
वीरभद्र ने कहा कि विपक्ष 50 वर्ष से हावी होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आखिर में मैं ही हावी हो जाता हूं। - फोटो : अमर उजाला

विपक्ष के हावी होने के सवाल पर वीरभद्र ने कहा कि विपक्ष 50 वर्ष से हावी होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आखिर में मैं ही हावी हो जाता हूं। उन्होंने कहा कि विरोधी मेरे खिलाफ हवन-पूजन और षड्यंत्र करवा रहे। भगवान सबकी सुनते हैं, वे भी फले-फूलें। मनाली में एनजीटी की पाबंदी पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है, लेकिन लोगों की रोजी-रोटी नहीं छिननी चाहिए।

फोरलेन मुआवजे पर सीएम ने कहा कि प्रभावितों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार चार गुना मुआवजा दे रही है। मुझे पता है कि जो खुसर-फुसर हो रही है उसके पीछे कौन है। कौन लोगों को उकसा रहा है। सरकार मुआवजे को तैयार है, भरोसा रखें।

पंद्रह दिन नहीं लगेंगे धूमल प्रॉपर्टी की जांच को

CM virbhadra singh visit to kullu.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल की प्रॉपर्टी मामले में फैक्ट्स इतने क्लीयर हैं कि जांच के लिए 15 दिन भी नहीं लगेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल की प्रॉपर्टी मामले में फैक्ट्स इतने क्लीयर हैं कि जांच के लिए 15 दिन भी नहीं लगेंगे। जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा।  

रोहतांग में ऑड-ईवन की व्यवस्था अस्थायी
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि रोहतांग में वाहनों के लिए ऑड-ईवन की व्यवस्था अस्थायी तौर पर की है। ये ट्रैफिक की आवाजाही और जाम पर काबू पाने के लिए लागू की है। जब मौसम ठीक हो जाएगा तो व्यवस्था ठीक पहले जैसी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed