फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm virbhadra singh target prem kumar humal

वीरभद्र बोले, कब तक रोते रहेंगे धूमल जी!

Sat, 12 Apr 2014 11:50 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 12 Apr 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cm virbhadra singh target prem kumar humal

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल आजकल रौंदू राम बन गए हैं तथा सबसे बोलते फिर रहे हैं कि वीरभद्र मेरे पर मुकदमे चला रहा है। कानून अपना काम कर रहा है। धूमल के खिलाफ मैं नहीं धूमल के मित्र ही चार्जशीट लेकर दिल्ली गए थे।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने जीएस बाली के नाम का जिक्र किए बिना उन्हें धूमल का मित्र कह डाला। उन्होंने कहा कि अब जब इन्कवायरी हो रही है तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर गलती की है तो उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बड़सर, बिझड़ी, गलोड़ व बसारल क्षेत्रों में जनसभा को सबोधित किया। उन्होंने कहा कि धूमल तथा उनके बेटे अनुराग ठाकुर ने एचपीसीए को गठन कर उसे कंपनी बना दिया। हम सरकारी सम्पत्ति को दिन दहाड़े लूटने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोबिया से ग्रस्त हैं पूर्व मुख्यमंत्री

Cm virbhadra singh target prem kumar humal

गलोड़ में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल को वीरभद्र फोबिया हो गया है। शीशे और पानी में भी उन्हें वीरभद्र ही दिखता है। धूमल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धूमल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसी कारण वह लोस चुनाव के बाद प्रदेश सरकार के गिरने की बात कह रहे हैं।

धूमल से पूछा कि संविधान में कौन सा ऐसा प्रावधान है कि लोस चुनाव के बाद प्रदेश सरकार बर्खास्त की जाती हो। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राजेंद्र जार, अनिल वर्मा, राज धीमान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, पृथ्वी चंद, सुमन देवी आदि मौजूद रहे।

गलती से सीएम बने थे धूमल

Cm virbhadra singh target prem kumar humal

सीपीएस लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बमसन पेयजल योजना स्वीकृत करवाई। मुख्यमंत्री ने 50 साल के राजनीतिक जीवन में कई विकास गाथाएं लिखी हैं, जबकि धूमल गलती से मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने मैहरे में तंग जगह में मिनी सचिवालय व बस अड्डे का शिलान्यास कर दिया।

उन्होंने प्रशासन से स्थानों को बदलने की मांग की है। पूर्व विधायक मैहरे बाजार में 15 वर्षों में शौचालय तक नहीं बना पाए। उन्होंने मैहरे में शौचालयों का निर्माण करवाया। दो स्कूलों को अपग्रेड करवाया। कांग्रेस सरकार ने डेढ़ साल में कई विकास कार्य करवाए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि अनुराग ठाकुर पांच सालों में अपनी सांसद निधि नहीं बांट सके। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए वीरभद्र सिंह की दरियादिली बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed