फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Statment on Teachers At Kullu Rally.

भरी जनसभा में शिक्षकों पर बरसे सीएम वीरभद्र, कहा-शर्म करो

Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, बंजार (कुल्लू) Updated Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Statment on Teachers At Kullu Rally.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिक्षकों की लापरवाही और गिरते शिक्षा के स्तर पर तलख लहजे में कहा कि आज सरकारी स्कूलों का पांचवीं का बच्चा दूसरी कक्षा की किताब नहीं पढ़ पाता है। बंजार में एक जनसभा में शिक्षकों को मंच से ही लताड़ लगाते हुए सीएम ने कहा कि इस पर शर्म आनी चाहिए।

विज्ञापन


शिक्षा को लेकर किसी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में पता चल जाता है कि बच्चा कमजोर है। ग्रेडिंग सिस्टम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अब पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं बहाल की जाएंगी। इससे छात्रों का सही आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में गैरहाजिर रहने वाले अध्यापकों पर नजर रखने के लिए निरीक्षण निदेशालय का गठन किया जाएगा ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की निर्धारित संख्या पूरी होने पर ही अब स्कूल खोले जाएंगे। इस मौके पर आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेश्वर खुद महल में रहते हैं और रघुनाथ गैराज में

CM Virbhadra Singh Statment on Teachers At Kullu Rally.

बंजार जनसभा में मुख्यमंत्री ने विधायक एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महेश्वर खुद महल में रहते हैं और रघुनाथ गैराज में। रघुनाथ भगवान निजी नहीं हैं। कुल्लू में रघुनाथ का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

परंपराएं यथावत रहेंगी, लेकिन समय के साथ चलना पड़ता है। मंदिर की आय-व्यय का हिसाब रखा जाएगा। जो देवता का धन खाता है वह गल जाता है। मैं शुभचिंतक हूं। रघुनाथ मंदिर को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। जोकि गलत हैं।

मंच से ही दे दिए डीसी कुल्लू के तबादला आदेश

CM Virbhadra Singh Statment on Teachers At Kullu Rally.

सीएम वीरभद्र सिंह जनसभा के दौरान ही डीसी कुल्लू पर जमकर बरसे। उन्होंने डीसी कुल्लू को कमजोर अधिकारी तक कह दिया और उनके तबादले के आदेश दे दिए। सीएम ने कहा कि जो सरकार के आदेशों का पालन नहीं करता वह अधिकारी पद पर रहने के लायक नहीं है। हालांकि, इस मामले को कुल्लू के रघुनाथ मंदिर के अधिग्रहण से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed