फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement regarding fighting election

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान

Fri, 13 Oct 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 13 Oct 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement regarding fighting election

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, दो दिन के भीतर इसका खुलासा कर देंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रदेश सचिवालय में प्रेस क्लब शिमला के भवन का ऑन लॉइन शिलान्यास करने के अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विद्या स्टोक्स ने उन्हें अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोग भी उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

यहां से भी मिला है चुनाव लड़ने का न्योता

cm virbhadra singh statement regarding fighting election

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार आरोप लगा रहे हैं कि वह बिना बजट की घोषणाएं कर रहे हैं। यदि भाजपा अपने आरोपों को इस बात को साबित करते है तो वह तत्काल इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि चौपाल व अन्य हलकों से भी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए न्योता मिला है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।  हिमाचल प्रदेश में मोदी लहर को लेकर उन्होंने कहा कि उनके अपने ही घर में गड़बड़ हो रही है। प्रदेश में इसका कोई कोई असर नहीं होगा। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र पर पहले से ही काम शुरू कर लिया गया है।

सीएम ने सचिवालय में देखी प्रेस कांफ्रेंस

cm virbhadra singh statement regarding fighting election

विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सचिवालय स्थित अपने आफिस में लगे टीवी में देखा। शाम पांच बजे के बाद मुख्यमंत्री से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक संजय रत्न, सुभाष मंगलेट सहित कई अन्य नेताओं ने मुलाकात की।

इस दौरान कई प्रतिनिधिमंडलों से भी मुख्यमंत्री ने भेंट की। देर शाम साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री सचिवालय से हॉलीलॉज चले गए। चुनाव आचार संहिता लगने से पहले वीरवार दोपहर तक मुख्यमंत्री ने सचिवालय से कई शिलान्यास ऑनलाइन किए।

विज्ञापन

स्टोक्स ने हाईकमान को पत्र लिखा, कहा - मैं नहीं लडूंगी चुनाव 

cm virbhadra singh statement regarding fighting election

 हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स ने कांग्रेस हाईकमान को ठियोग सीट से खुद चुनाव न लड़ने की बात साफ कर दी है। स्टोक्स ने पार्टी आलाकमान को साफ किया है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र ठियोग को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए छोड़ना चाह रही हैं। सीएम ठियोग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बेहतर प्रत्याशी हो सकते हैं।

स्टोक्स ने कांग्रेस के एक धड़े के तमाम विरोध के बाद ये फैसला लिया है। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि अगर वीरभद्र सिंह ठियोग से लड़ते हैं तो इससे पार्टी को बहुत फायदा होगा।

स्टोक्स खुद दो दिन बाद दिल्ली भी जा रही हैं और वहां पर सोनिया गांधी से मुलाकात कर भी इस पर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि वे समाजसेवा भी करेंगी और राजनीति में ही सक्रिय रहेंगी। वे ठियोग के अलावा पूरे प्रदेश में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed