फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement over ticket to candidates for assembly election

सीएम वीरभद्र ने किया खुलासा, किसे मिलेगा विस चुनाव का टिकट

Fri, 18 Aug 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डरोह, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डरोह, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 18 Aug 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement over ticket to candidates for assembly election

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव अधिकतर पुराने चेहरों पर ही लड़ा जाएगा। अधिकांश पुराने टिकट नहीं बदले जाएंगे। टिकट में कोई भाई-भतीजावाद भी नहीं चलेगा।

विज्ञापन


डरोह में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि भाजपा भले ही 50 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है लेकिन कांग्रेस का लक्ष्य इससे बड़ा होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस फिर से प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई व्यक्ति भाजपा में नहीं जाएगा। पूरी पार्टी एकजुट है। भाजपा में मतभेद हो सकता है लेकिन कांग्रेस में सब ठीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कोटखाई में गुड़िया प्रकरण पर उन्होंने कहा कि जब इस मामले में प्रदेश सरकार काम कर रही थी तो विपक्षी दलों ने खूब हंगामा किया। अब सीबीआई ने तीन माह का समय मांगा तो क्यों शोर नहीं मच रहा।  


सीएम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील शिंदे के प्रदेश दौरे में सभी जगह कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है। नए जिलों पर सीएम ने साफ किया कि प्रदेश में इसकी जरूरत नहीं है।

डरोह पीटीसी से पुलिस अकादमी को शिमला बदलने पर उठी चर्चा पर भी सीएम ने विराम लगा दिया। सीएम ने कहा कि डरोह से पुलिस अकादमी नहीं बदली जाएगी। यह डरोह में ही रहेगी।

बेहतर है कानून व्यवस्था, बात का बतंगड़ बना रहा विपक्ष
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है। चुनावी समय में विरोधी पार्टियां राई का पहाड़ और बात का बतंगड़ बना रही हैं।

पीटीसी डरोह में वीरवार को पुलिस प्रशिक्षुओं के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीटीसी से पास आउट होते ही अब वे पुलिस की मुख्यधारा में आ गए हैं। लिहाजा, अब उनकी समाज के प्रति और जिम्मेदारी बढ़ गई है।  


उन्होंने कहा कि सब इंस्पेक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। शीघ्र ही उन्हें डरोह में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पीटीसी डरोह परिसर में 1000 लीटर के पानी के टैंक और पाइप लाइन बदलने के लिए 25 लाख और परिसर में सौर ऊर्जा लाइटें स्थापित करने के लिए 20 लाख देने की घोषणा की।

उन्होंने परिसर के सभी भवनों में बायो-डाइजेस्टर्स के लिए 6.50 लाख रुपये की भी घोषणा की।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, सीपीएस जगजीवन पाल, विधायक यादविंद्र गोमा, संजय रत्न, अजय महाजन, डीजीपी सोमेश गोयल समेत कई लोग मौजूद रहे।

बाली नहीं कांग्रेस की थी रैली
डरोह से ठीक 17 किलोमीटर दूर नगरोटा बगवां में हुई प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील शिंदे और परिवहन मंत्री जीएस बाली की रैली में न जाने पर मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि यह कांग्रेस की रैली है न कि बाली की।


सीएम ने कह दिया कि फील्ड की असली सिपाही सरकार होती है, जो फील्ड में जाकर काम करती है। संगठन तो अपना काम करता है लेकिन सरकार फील्ड में जाकर लोगों का दुख दर्द बांटती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed