{"_id":"58ed19f94f1c1b9e36cf6d27","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-over-structures-of-building-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब मकान देख डर लगता है, भूकंप आया तो क्या होगा: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतरतीब मकान देख डर लगता है, भूकंप आया तो क्या होगा: सीएम
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने टूटीकंडी में ओवर हेडब्रिज और सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने के बाद जनसभा में कहा शहर में बेतरतीब मकान बना दिए गए हैं, जिन्हें देख कर डर लगता है कि अगर भूकंप आया तो क्या हाल होगा। सरकार कि मंशा शिमला को व्यवस्थित करने की है। भवन नक्शों के हिसाब से बनने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमों और अधिनियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिमला शहर में पानी की किल्लत का शीघ्र ही समाधान कर लिया जाएगा। विश्व बैंक ने तीन दशकों के लिए शिमला शहर तथा इसके उप नगरों में पानी की मांग को पूरा करने के लिए कोल डैम योजना को स्वीकृति दी है। उन्होंने शिमला के लोगों से नगर निगम चुनावों में शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने टूटीकंडी हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा देने की घोषणा की। इसके अलावा वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की। मेयर संजय चौहान ने मुख्यमंत्री के सामने नगर निगम की उपलब्धियां गिनवाईं।
विज्ञापन
खलीनी में ओवर हेडब्रिज, हॉली डे होम में कार पार्किंग का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने खलीनी में ओवर हेडब्रिज और होटल हॉलीडे होम में कार पार्किंग का शिलान्यास भी किया। एचपीटीडीसी के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा और प्रबंध निदेशक दिनेश मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री से होटल के समीप खाली पड़ी जमीन में कांप्लेक्स बनवाने का आग्रह किया।