फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement on central university.

सेंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकर वीरभद्र सिंह का बड़ा बयान

Fri, 05 Dec 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Fri, 05 Dec 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement on central university.

शीतकालीन सत्र से ठीक एक दिन पहले ज्वालामुखी के दौरे पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ज्वालामुखी में स्थानीय विधायक संजय रतन के इस्तकबाल से गदगद होकर इलाके की जनता को डीएसपी कार्यालय की सौगात दे डाली।

विज्ञापन


17 करोड़ के शिलान्यास भी सीएम ने किए। उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि केंद्रीय विवि को वे दो परिसरों में नहीं बंटने देंगे।

पूर्व भाजपा सरकार ने सांसद अनुराग ठाकुर के कारण एक परिसर देहरा में प्रस्तावित किया था, जो सही नहीं था। वह चाहते हैं कि केंद्रीय विवि एक जगह बने। बाकी फैसला केंद्र सरकार को करना है।
विज्ञापन


मां ज्वाला को अर्पित की घंटी
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ज्वालाजी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। मंदिर में पीतल की घंटी भी अर्पित की। उन्होंने अनौपचारिक भेंट वार्ता में कहा कि मां ज्वाला के मुख्य मार्ग पर सुंदर शेड का निर्माण व मुख्य मंदिर के मुख्य द्वार पर प्राचीन डियोढी का जल्द निर्माण करवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed