फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Statement on Bambar Thakur and Ram Lal Thakur Dispute.

कांग्रेस नेताओं की लड़ाई पर भड़के सीएम वीरभद्र, दोनों को दी ये सलाह

Fri, 12 May 2017 06:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 12 May 2017 06:07 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Statement on Bambar Thakur and Ram Lal Thakur Dispute.

हिमाचल के हमीरपुर दौरे पर गए सीएम वीरभद्र सिंह ने बिलासपुर के दो दिग्गज कांग्रेस नेताओं के बीच जारी विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि दोनों के बीच की लड़ाई मुर्खतापूर्ण हैं। दोनों नेताओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने ये बात कही।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि मूर्ख हैं, जो लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर नेताओं को खुलकर लड़ना शोभा नहीं देता और यह पार्टी अनुशासन के खिलाफ भी है। मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को चेताते हुए कहा कि एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी बंद करें और सयंम बरतें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं के बीच इन दिनों जमकर बयानबाजी हो रही है। वहीं सीएम ने कहा कि भाजपा के कई लोग कांग्रेस के संपर्क में है जो भाजपा छोड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर टीचर्स की नीति और निगम चुनाव पर भी बोले सीएम

CM Virbhadra Singh Statement on Bambar Thakur and Ram Lal Thakur Dispute.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व में आउटसोर्स पर रखे अपात्र कंप्यूटर टीचर को बाहर किया जाएगा। कहा कि केवल पात्र लोगों को ही सरकार की आउटसोर्स नीति का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में आउटसोर्स कर्मियों की चयन प्रक्रिया में कई खामियां रह गई हैं।

इसके चलते कुछ आपात्र लोगों को भी रख लिया गया था, जिससे आसमानता पैदा हुई। जो टेक्निकल प्रक्रिया छूट गई है, उसे पूरा किया जाएगा। चूंकि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने हमेशा कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों युवाओं को रोजगार दिया है। 

नगर निगम चुनाव टालने के सवाल पर सीएम ने कहा कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ी पाए जाने के बाद ऐसा किया गया है। कांग्रेस संगठन के चुनाव को लेकर सीएम ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय हाईकमान ही संगठन के चुनाव की तारीख तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed