फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement hits out at centre govt over demonetization in india

नोटबंदी से गेहूं के साथ घुन की तरह पिस रही जनता: वीरभद्र

Sat, 19 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/धर्मशाला Updated Sat, 19 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement hits out at centre govt over demonetization in india

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से जनता परेशान है। देशभर में इसका कांग्रेस को लाभ मिलेगा। सीएम बोले- मैं व्हाइट पैसा एक रुपये खर्च करूं या एक करोड़, सरकार ये बताने वाली कौन है कि कोई कितना पैसा खर्च कर सकता है? भारत सरकार का नोटबंदी का निर्णय सही है, लेकिन इसका तरीका ठीक नहीं है।

विज्ञापन


इससे आम लोगों को तकलीफ हुई है। सीएम ने शुक्रवार को कुल्लू में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर के बेटे की शादी में शिरकत की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी के लिए सरकार को ऐसे नोट छापने चाहिए थे, जो पहले से एटीएम में आने वाले नोट के आकार के हों।
विज्ञापन


एटीएम से रुपये न मिलने के कारण खलबली मची है। काला धन रखने वालों पर शिकंजा कसा जाए और कार्रवाई की जानी चाहिए। नोटबंदी के फैसले से गेहूं के साथ घुन पिसने जैसा आम जनता के साथ हुआ है। सरकार को इसका खामियाजा उठाना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बनाएगी पूर्ण बहुमत

cm virbhadra singh statement hits out at centre govt over demonetization in india

उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। एक प्रश्न के जवाब में कहा कि प्रदेश युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य बालिग हैं और वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने विक्रमादित्य के शिमला शहर से चुनाव लड़ने की बात को गलत बताया। सीएम ने वर ईशान और वधू ऐना को आशीर्वाद दिया और शादी में नाटी भी डाली। 

इस दौरान सहकारिता एवं आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर, युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला मीडिया राजेश शानू, डीसी यूनुस, एसपी पदम सिंह, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. वाईडी शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा और डीपीआरओ शेर सिंह भी मौजूद रहे।

हिमाचल के लिए रोल मॉडल नहीं पंजाब: सीएम

cm virbhadra singh statement hits out at centre govt over demonetization in india

चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने तो हजारों कर्मचारियों को नियमितीकरण का तोहफा दे दिया, लेकिन 2017 के विस चुनाव से पहले हिमाचल के हजारों कर्मचारियों को ऐसी सौगात मिलने के आसार नहीं हैं। इसके संकेत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला में दिए।

क्या प्रदेश सरकार भी 2017 के चुनाव से पहले पंजाब तर्ज पर हजारों कर्मचारियों को नियमितीकरण का तोहफा देगी। इस पर मुख्यमंत्री बोले- पंजाब हमारे लिए रोल मॉडल नहीं है।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में सीएम ने कहा कि राज्यपाल के पास खेल और टीसीपी विधेयक विचाराधीन हैं। इन्हें लंबित रखकर राज्यपाल अपना सांविधानिक दायित्व नहीं निभा रहे हैं। 

नोटबंदी के प्रश्न पर बोले

cm virbhadra singh statement hits out at centre govt over demonetization in india

सीएम ने कहा कि अगर केंद्र सरकार की मंशा काला धन वापस लाने की है तो मैं इसे समर्थन देता हूं। लेकिन, जो नए नोट जारी किए गए हैं, उनका आकार पहले के नोटों से भिन्न है। लाखों एटीएम में नए नोट नहीं चल रहे। पुरानी एटीएम बदलनी पड़ेंगी। धर्मशाला में

सर्किट बेंच स्थापित करने पर सीएम ने कहा कि इसका फैसला हाईकोर्ट करेगा। धर्मशाला में शीतकालीन सत्र इस बार देरी से होने के प्रश्न पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। शीत्र सत्र की अवधि बढ़ाने पर बोले - ऐसा कोई विचार नहीं है। 

कांग्रेस जीतेगी भोरंज सीट पर उपचुनाव

cm virbhadra singh statement hits out at centre govt over demonetization in india

परिधि गृह धर्मशाला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमीरपुर जिले की भोरंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव का फैसला चुनाव आयोग लेगा। अगर उपचुनाव होता है तो क्या यह सरकार के लिए वर्ष 2017 के चुनाव के लिए जनमत टेस्ट होगा, के प्रश्न पर सीएम ने कहा कि उपचुनाव कोई जनमत टेस्ट नहीं होगा। भोरंज सीट बीजेपी के पास थी। अगर उपचुनाव होता है तो इस पर कांग्रेस का कब्जा होगा।  

चार्जशीट के विस्फोट में कहीं खुद न उड़ जाए भाजपा 
सीएम ने कहा कि भाजपा की चार्जशीट से कौन डरता है। भाजपा कह रही है कि उसकी चार्जशीट विस्फोट से कम नहीं होगी, कहीं ऐसा न हो कि इस विस्फोट में वह खुद ही न उड़ जाए।

मुख्यमंत्री ने जारी किया सरकारी कैलेंडर

cm virbhadra singh statement hits out at centre govt over demonetization in india

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के वर्ष 2017 के सरकारी कैलेंडर का विमोचन किया। मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग की प्रधान सचिव निशा सिंह तथा नियंत्रक डॉ. डीके गुप्ता भी उपस्थित थे। डॉ. गुप्ता ने बताया कि सामान्य तौर पर विभाग में कैलेंडर की कीमत 16 रुपये निर्धारित की गई है।

एजेंट तथा समस्त रेडक्रॉस सोसाइटी कैलेंडर को मार्केट में विभाग से 16 रुपये का लेकर 20 रुपये में बेच सकेंगी। सरकार के समस्त विभागों, निगमों, बोर्डों तथा स्वायत्त संस्थाओं को बजट तथा नकद में कैलेंडर एक दिसंबर से मिलेंगे। बताया कि सरकारी डायरियां भी 7-8 दिसंबर तक तैयार होने की उम्मीद है।

सरकारी विभागों को चाहिए कि वे मुद्रणालय परिसर से दोनों वस्तुओं के लिए 8 दिसंबर के बाद आना शुरू करें। प्रेस विभाग की मोबाइल वैन की ओर से प्रदेश और शिमला के कुछ चयनित सार्वजनिक स्थानों में कैलेंडर विक्रय किए जाएंगे, जिसका शेड्यूल बाद में जारी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed