{"_id":"5808c3ad4f1c1b642e70505b","slug":"cm-virbhadra-singh-starts-muskan-scheme-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने किया 'मुस्कान योजना' का शुभारंभ, 7 जिलों में चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने किया 'मुस्कान योजना' का शुभारंभ, 7 जिलों में चलेगा अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सात जिलों में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुस्कान योजना का शुभारंभ किया। इन जिलों में चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, शिमला, सिरमौर और सोलन शामिल हैं।
विज्ञापन
योजना का श्रीगणेश करने के बाद सचिवालय में सीएम ने नवजात कन्याओं की माताओं को सम्मानित कर उन्हें तोहफे भी बांटे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि लिंग अनुपात में सुधार समय की मांग है। समाज में जागरूकता की जरूरत है।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की निदेशक मानसी सहाय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से राज्य में सघन अभियान शुरू किया गया है। सभी जिलों में गर्भावस्था के 10 सप्ताह में पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि गर्भधारण का पंजीकरण न केवल संबंधित केंद्रों बल्कि संबंधित गांव के स्वास्थ्य उप केंद्रों में भी करवाया जाए। उन्होंने कहा कि कम लिंग अनुपात वाली ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर नव विवाहित जोड़ों को परामर्श के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
गुड्डा-गुड्डी सूचना पट्टिकाओं के माध्यम से नवजात कन्याओं और जिले में लड़कियों की कुल संख्या को प्रदर्शित किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल, मुख्य सचिव वीसी फारका, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार टीजी नेगी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर, उपायुक्त शिमला रोहन ठाकुर आदि भी इस मौके पर मौजूद रहे।