फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh said that some leader want to kill him.

सीएम बोले, मेरा मर्डर करना चाहते हैं कुछ नेता, पर चूहे क्या करेंगे शेर का शिकार

Wed, 30 Mar 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 30 Mar 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
 cm virbhadra singh said that some leader want to kill him.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की संभावित गिरफ्तारी की नई दिल्ली में चल रही अटकलों के बीच सीएम ने सख्त जवाब दिया है। - फोटो : अमर उजाला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की संभावित गिरफ्तारी की नई दिल्ली में चल रही अटकलों के बीच सीएम ने सख्त जवाब दिया है। उन्होंने यहां कहा कि इस तरह की बातों में कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन


मंगलवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि गिरफ्तार करना तो दूर, उनसे ईडी ने पूछताछ तक नहीं की है। संपत्ति को लेकर गलत दस्तावेजों को देने की जिस बात का दुष्प्रचार किया जा रहा है, उस बारे में उन्हें जवाब देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


ये सब प्रदेश भाजपा करवा रही है। सीएम ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है लेकिन अरुण जेटली से इंसाफ नहीं चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि मोदी उनके खिलाफ जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर ऐसा होता भी है तो वे पूरी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा, मेरा मर्डर करवा सकते हैं कुछ नेता

 cm virbhadra singh said that some leader want to kill him.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि प्रदेश भाजपा के कुछ नेता उनका पॉलिटिकल मर्डर करना चाहते हैं। उनका वश चले तो वे मेरा कत्ल भी करवा सकते हैं। पर चूहे शेर का शिकार क्या करेंगे। वीरभद्र ने भाजपा से पूछा कि वे रिजाइन क्यों करें। धूमल के एक बयान पर कहा कि वे नहीं बल्कि विपक्ष के नेता ही क्राइसेज में हैं। सीएम ने कहा कि उन्होंने जीवन में कभी गलत काम नहीं किया।

जितना उन्हें तंग किया गया उनका उतना ही ग्राफ बढ़ा है। तीन-तीन एजेंसियां उनके खिलाफ जांच कर रही हैं और उन पर थ्री राउंड अटैक हो रहे हैं। वीरभद्र बोले - मैं पक्का कांग्रेसी हूं। मैं हिमाचल में खूब पॉपुलर हूं। भाजपा हिमाचल में वीरभद्र से डरती है। सीएम ने कहा कि उनसे भी छोटे सेब बगीचों में सालाना एक करोड़ रुपये की आय हो जाती है। उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है।

लोगों का दबाव, अब धूमल की संपत्ति की होगी जांच
सीएम ने कहा कि धूमल के खिलाफ संपत्ति मामले में वे कार्रवाई नहीं करना चाहते थे, लेकिन अब लोगों का दबाव है। लोग कह रहे हैं कि मसाला होते हुए भी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि धूमल की संपत्तियां हिमाचल से बाहर भी हैं। सीबीआई केंद्र सरकार के हाथ का खिलौना बन गई है। ऐसे में किसी और एजेंसी को राज्य से बाहर की जांच देने पर विचार किया जा रहा है।

कांग्रेस एकजुट, पार्टी में कोई बिकने वाला नहीं : वीरभद्र

 cm virbhadra singh said that some leader want to kill him.
धूमल के बयान पर वीरभद्र ने पलटवार किया कि पार्टी में कोई बिकने वाला नहीं है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अगर वे कहें कि उनके एमएलए उनसे संपर्क में हैं तो क्या आप विश्वास करेंगे। धूमल के बयान पर वीरभद्र ने पलटवार किया कि पार्टी में कोई बिकने वाला नहीं है। सभी कांग्रेस विधायक एकजुट हैं। वीरभद्र बोले कि गलत तरीके से सरकार गिराने की कोशिश में लगे भाजपा के लोगों को वे यही कहना चाहते हैं कि हिम्मत है तो हिमाचल में चुनाव लड़के आओ।

भाजपा में कोई सीएम बनना चाहता है तो कोई मंत्री। इसी की जल्दबाजी में सब दुष्प्रचार चल रहा है। मंगलवार को प्रदेश विधानसभा के परिसर में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सीएम वीरभद्र ने कहा कि उत्तराखंड में जो हुआ है, वो गलत हुआ है।

अरुणाचल, मणिपुर के बाद सरकार गिराने की कोशिश उत्तराखंड में भी की गई है। इसी कड़ी में हिमाचल पर भी निशाना साधा जा रहा है। हिमाचल में भाजपा के नेता जानते हैं कि वे सरकार नहीं गिरा सकते। इसीलिए एक्स्ट्रा पॉलिटिकल हथकंडे अपना रहे हैं। पर इसमें वे कभी कामयाब नहीं होंगे।  

धूमल प्रचार में न जाते तो धर्मशाला में ज्यादा सीटें आतीं
सीएम वीरभद्र बोले कि धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होने के बारे में लोगों में सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता रहा है। इसके बावजूद नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में कांग्रेस की अच्छी जीत हुई है। वीरभद्र बोले कि धूमल और दूसरे नेता प्रचार नहीं करते तो शायद ज्यादा सीटें भाजपा की आ जातीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed