सीएम बोले- बेरोजगारी भत्ते का नहीं किया था वायदा, बंबर मामले पर भी तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को ट्रेंड कर स्थायी रोजगार देने की सरकार की नीति है। सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने का कोई वायदा नहीं किया था, बल्कि कौशल विकास भत्ता देने की बात कही थी। जिसे सरकार दे रही है।
एशियन डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से कौशल विकास भत्ते के लिए 550 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। शुक्रवार को मंडी विकास अभियान के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को सरकार स्किल्ड कर रही है।
ग्रामीण स्वच्छता में मंडी जिले के देशभर में प्रथम आने पर बधाई देते हुए कहा कि जिले में किए कार्यों को प्रदेश का हर जिला अपनाएगा और आने वाले समय में हिमाचल स्वच्छता में देश का अग्रणी राज्य होगा।
बंबर ठाकुर मामले में ये बोले सीएम, दी नसीहत
मुख्यमंत्री ने मंडी विकास अभियान के तहत महिला मंडलों की सहभागिता से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग हिमाचल प्रदेश को बांटने के लिए गुमराह करते हैं।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बिलासपुर के विधायक बंबर ठाकुर पर डॉक्टर की ओर से धमकाने के आरोप पर कहा कि कुछ अधिकारी विधायक के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। जब कोई व्यक्ति किसी को फोन करता है तो उसे रिकार्ड करना उचित नहीं होता।
किसी के फोन को रिकार्ड करना किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी की ड्यूटी नहीं होती। फिर चाहे वह डाक्टर हो या कोई और अधिकारी। विधायक ने सिर्फ व्यक्ति की अपंगता को लेकर बात की थी और यह बात यहीं पर ही समाप्त हो जानी चाहिए थी।