सीएम बोले, 5वीं-8वीं में हों बोर्ड परीक्षा, पैट शिक्षकों का मामला भी उठाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से आग्रह किया कि प्राथमिक सहायक शिक्षकों (पैट) को विशेष प्रशिक्षण दिलाने की मंजूरी दी जाए। उन्होंने कहा कि इससे वे शिक्षा का अधिकार अधिनियम को लागू करते हुए शैक्षणिक ढांचा सुदृढ़ कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था करने का मामला भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि इससे देश भर में शिक्षा का ढांचा मजबूत होगा। मंगलवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रकाश जावड़ेकर को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बनने पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1259 पैट शिक्षक तैनात हैं। इनके लिए छह महीने के विशेष प्रशिक्षण का प्रावधान होना चाहिए। इससे हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा सकेगा।
सीएम ने उठाया ये मामला
सीएम ने केंद्रीय मंत्री से एसएसए, आरएमएसए और रूसा के तहत समय पर फंड रिलीज करने का मामला भी उठाया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा का मामला उठाते हुए कहा कि हिमाचल सरकार ने इसके लिए ठोस कदम उठाए हैं। लड़कियों की स्कूलों में शत-प्रतिशत एनरोलमेंट है।
उन्होंने शिक्षण संस्थानों को खोलने के लिए उदार वित्तीय सहायता देने का अनुरोध भी किया, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। उन्होंने रोजगार के सृजन के लिए अधिक वोकेशनल ट्रेनिंग संस्थानों को खोलने का आग्रह किया। जावड़ेकर ने मुख्यमंत्री को गंभीरता से सुना और उन्होंने कहा कि इसके लिए हर उचित कदम उठाया जाएगा।