फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh pay homage to mahatma gandhi.

वीरभद्र बोले, नरेंद्र मोदी की गांधी से तुलना ठीक नहीं

Fri, 02 Oct 2015 06:51 PM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh pay homage to mahatma gandhi.

भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी की तुलना महात्मा गांधी से किए जाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि गांधी एक थे, एक ही हुए हैं। उनकी किसी से तुलना नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह बात गांधी जयंती पर शिमला के रिज मैदान में पत्रकारों से अनौपचारिकता बातचीत में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ धूमल परिवार ने प्रतिशोध की भावना से अभियान छेड़ा है। प्रेम कुमार धूमल एक ही काम कर रहे हैं, प्रतिशोध, प्रतिशोध और प्रतिशोध।

विज्ञापन


कहा कि इतिहास में कई बार ऐसा दौर आता है कि प्रतिशोध की भावना से राजनीति करने वाले लोग शासन में आ जाते हैं, मगर यह साफ है कि ऐसे लोगों को लंबे समय तक याद नहीं किया जाता है। जो लोग सकारात्मक सोच रखते हैं और उसी तरह से काम करते हैं, उन्हें हमेशा याद रखा जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार विचारों के पक्के हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने शासन बड़ी शालीनता से चलाया है।

विज्ञापन

हिमाचल में हेरिटेज भवनों का होगा जीर्णोद्धार

cm virbhadra singh pay homage to mahatma gandhi.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में हेरिटेज भवनों का जीर्णोद्धार होगा। हिमाचल में 100 से अधिक हेरिटेज भवन हैं। ब्रिटेन के उप कमिश्नर और अधिकारियों ने भी शिमला का दौरा कर हेरिटेज भवनों का जीर्णोद्धार करने की बात कही है। कहा कि उनका इतिहास भी हिमाचल से जुड़ा है।

अन्य देशों की तर्ज पर वह शिमला में भी हेरिटेज भवन का जीर्णोद्धार करना चाहते हैं। उन्होंने बैंटनी कैसल के जीर्णोद्धार करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा के समीप सीपीडब्ल्यू की जमीन है। वहां स्टेट लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बोले, भारत ही जीते मैच

cm virbhadra singh pay homage to mahatma gandhi.

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी-20 मैच को लेकर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत इस मैच में जीत हासिल करे।

सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूर्व भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए झूठे मुकदमे बनाए। भाजपा ने इसी काम में अपना पूरा कार्यकाल गुजार दिया। उन्होंने कहा कि अब इस विषय में ज्यादा बात करना ठीक नहीं है, ये बातें करने में समय की बर्बादी है।

यूनिफार्म में होंगे चालक-परिचालक- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एचआरटीसी चालकों-परिचालकों को यूनिफार्म में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चालक-परिचालक की यूनिफार्म में नेम प्लेट होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed