प्रदेश में हाई स्पीड 4 जी इंटरनेट सेवा शुरू, सीएम ने किया शुभारंभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि 4जी से हिमाचल में इंटरनेट तीव्र और सस्ता होगा। बुधवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह को मुंबई में वीडियो कॉल कर रिलायंस की हाई स्पीड इंटरनेट सेवा 4जी का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने हिमाचल में 4जी सेवाएं शुरू करने के लिए रिलायंस कम्युनिकेशन को बधाई दी।
इस सेवा के आरंभ होने से राज्य के लोगों को तीव्र गति की इंटरनेट सेवा सुविधा उपलब्ध होगी। वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रौद्योगिकी एवं वैश्वीकरण के वर्तमान युग में ‘डिजिटल इंडिया’ के उद्देश्य को हासिल करने और लोगों को जोड़ने की दिशा में दूरसंचार क्षेत्र की अहम भूमिका है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरदीप को मुंबई में वीडियो कॉल की सीएम ने
यह नए स्तरों के साथ चौथी पीढ़ी सेवाओं में प्रौद्योगिकी का नवीन मिश्रण है। यह सेल फोन के माध्यम से सूचना के हस्तांतरण और इंटरनेट क्षमताओं को और तीव्र एवं सस्ता बनाएगा। हिमाचल में रिलायंस की यह पहल आज की बढ़ती आवश्यकताओं के अनुसार
क्षमताएं एवं सेवाओं में वृद्धि जारी रखने की दिशा में कारगर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने देश भर में 4जी सेवाएं शुरू करने तथा संपर्क को बेहतर एवं तीव्र बनाने के लिए रिलायंस कम्युनिकेशन के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर रिलायंस कम्युनिकेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।