{"_id":"8d5452458bf893d1f5ff5a8900ddf3ad","slug":"cm-virbhadra-singh-in-kaza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र ने भूमिहीनों को दी बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र ने भूमिहीनों को दी बड़ी सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, काजा (लाहौल-स्पीति)
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भूमिहीनों तथा कम भूमि के मालिकाना हक वाले लोगों को नौतोड़ भूमि दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन को भूमिहीनों को प्राथमिकता पर नौतोड़ भूमि उपलब्ध करवाने के साथ पानी और बिजली जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को काजा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान किन वैली को जोड़ने वाले कीरतनाला का टूटा पुल समय पर नहीं बनने के बाद चाइना चलो नारे लगाने की धमकी देने वालों को आड़े हाथों लिया है। कहा कि ऐसे नारे शरारती तत्वों ने लगाए थे। ऐसे नारों से न तो देश का भला होगा, न ही उन लोगों का भला हो सकता है।
विज्ञापन
कहा कि आपदा के दौरान स्थिति को सामान्य बनाने में थोड़ा समय तो लगता है, परंतु ऐसे लोगों को भ्रामक प्रचार और गलत नारे लगाने से परहेज करना चाहिए। कीरतनाला पुल से किन वैली की दो पंचायतों को जोड़ने वाले पुल का निर्माण समय पर शुरू न करने के बाद स्पीति के कुछ लोगों ने धमकी दी थी कि अगर पुल का निर्माण तुरंत नहीं किया गया तो क्षेत्र में चाइना चलो का नारा बुलंद किया जाएगा।
विज्ञापन
इन लोगों ने यहां तक कहा था कि पुल न बनने से क्षेत्र में मटर की फसल खराब हो गई थी। मुख्यमंत्री ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि चाइना चलो का नारा बुलंद करने की धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला भी दर्ज किया जा सकता था, परंतु सरकार ने उन्हें माफ कर दिया था। ऐसे बयानों से माहौल खराब करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि काजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिस्तरों की संख्या बीस से पचास की जाएगी।