{"_id":"56f038634f1c1b4c17f14d24","slug":"cm-virbhadra-singh-declare-sujanpur-holi-fair-as-international-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र ने सुजानपुर होली मेले को दिया अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र ने सुजानपुर होली मेले को दिया अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर होली मेले का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर राष्ट्र स्तरीय होली मेले का सोमवार को विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों और गैर सरकारी संगठनों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्योहार प्रदेश के लोगों के जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो आपसी भाईचारे, प्रेम व एकता का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुजानपुर होली मेले को अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजानपुर होली मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा भी उन्होंने ही दिया था। उन्होंने लोगों से भावी पीढ़ी के लिए अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाजों का संरक्षण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र स्तरीय होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। पहली सांस्कृतिक संध्या की स्टार नाइट नूरा सिस्टर ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। नूरा सिस्टर ने सूफी गानों पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व विधायक एवं आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक यादविंद्र गोमा, पूर्व संसदीय सचिव अनिता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, गोकुल बुटेल, केसीसी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर तेगटा, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार, एपीएमसी के अध्यक्ष प्रेम कौशल आदि मौजूद रहे।
'हिमाचल में सरकार को कोई खतरा नहीं'- पालमपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। खरीद फरोख्त कर हिमाचल में सरकार बनाने की बात भाजपा दिल से निकाल दे। कांग्रेस में कोई बिकाऊ नहीं है।
उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार पर संकट के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड उत्तराखंड है और हिमाचल हिमाचल। प्रदेश में एकजुट कांग्रेस को अस्थिर करने की बात दिल से निकाल दें। आने वाले विस चुनावों के बाद भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी। धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भाजपा जिस शस्त्र का प्रयोग करेगी, कांग्रेस उसी से उसको जवाब देगी।
भले ही सांसद अनुराग ठाकुर मोबाइल पर लोगों को नप चुनाव की जीत के लिए मोबाइल पर कितने ही मैसेज भेजें, जीत कांग्रेस की ही होगी। कृषि विवि पालमपुर के वेटरनरी कॉलेज की मान्यता पर वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से मंडरा रहे खतरे को
लेकर सीएम ने कहा कि उन्हें इस बात का अभी पता चला है। जो भी बन पाएगा, सरकार करेगी। गौरतलब है कि वेटरनरी कॉलेज में इस समय चल रही शिक्षकों की भारी कमी के कारण कॉलेज मान्यता रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है।