फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh budget law university and engineering college in shimla

शिमला पर मेहरबान हुए सीएम, दिया बड़ा तोहफा

Wed, 09 Mar 2016 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Mar 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh budget law university and engineering college in shimla
शिमला में बजट के बाद पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री का बजट शिमला सिटी के लिए मिलाजुला रहा है। बजट में आम जनता की मूलभूत सुविधाओं का लेशमात्र ध्यान रखा गया है, लेकिन कुछ बड़ी घोषणाएं शहर के लिए हुई हैं। शिमला में लॉ यूनिवर्सिटी के रूप में वीरभद्र सिंह ने सबसे बड़ा तोहफा दिया है। इसके अलावा शिमला के कोटला में इंजीनियरिंग कॉलेज की घोषणा से भी जनता का दिल जीतने की कोशिश सीएम ने की है। 

विज्ञापन


पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए शिमला सिटी को एक हैलीपेड का तोहफा दिया गया है। कैथलीघाट- शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग को फोर लेन के लिए केंद्र सरकार से मामले उठाने की बात कही गई है लेकिन यह धरातल पर कब लागू होगा  यह भविष्य के गर्भ में है। घणाह्टी के समीप खुलेगा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय खोलने की बात कही गई है और  शिमला के कोटला में इंजीनियरिंग कालेज खुलेगा। 
विज्ञापन


इधर, पीलिया के खौफ में जी रही शहर की जनता को नई पेयजल परियोजनाओं का तोहफा नहीं मिला। बल्कि बजट में बजट में शहर की मल निकासी प्रणाली के नवीनीकरण करने की बात कही गई है और इसके लिए नगर निगम और आईपीएच महकमे को बजट दिए जाने का भी वायदा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया हो इसके लिए प्रदेश स्तर पर ठोस योजना तैयार की गई है और इसी योजना के दायरे में शिमला शहर भी आएगा। ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए और ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए  सर्कुलर रोड के विस्तार की बात कही गई है और वैकल्पिक सड़कों के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। नगर निगम की सड़कों और पार्क के निर्माण के लिए चार करोड़ का बजट दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed