{"_id":"58d4c9b24f1c1b870a1a3824","slug":"cm-virbhadra-singh-bilaspur-tour-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर पहुंचे सीएम वीरभद्र सिंह, जनता को दी करोड़ों की सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर पहुंचे सीएम वीरभद्र सिंह, जनता को दी करोड़ों की सौगातें
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को बिलासपुर दौरे पर हैं। यहां वह जनता को करोड़ों की सौगातें देने जा रहे हैं। सीएम वीरभद्र सिंह के साथ उनके कैबिनेट की सबसे अनुभवी नेता आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स भी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्वारघाट पहुंचे सीएम वीरभद्र ने सबसे पहले एक पूजा अर्चना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने यहां केटहला तनवोल और जगतखाना उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस योजना से इलाके के कई गांवों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सएम ने स्वारघाट में ट्रामा सेंटर भवन का उद्घाटन भी किया। बाद में सीएम बीडीओ कार्यालय के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि सीएम यहां कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय के लिए नए भवन का निर्माण होना है जिस पर करीब ढाई करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।