फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh announcement at kangra on 25th january.

पूर्ण राज्यत्व दिवस: सीएम ने दिए कई तोहफे, नहीं मिला डीए

Mon, 25 Jan 2016 07:28 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh announcement at kangra on 25th january.

पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारी निराश हुए हैं। कर्मचारियों के लिए छह फीसदी महंगाई भत्ता घोषित नहीं किया गया है, जबकि इन कर्मचारियों की नजरें कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की घोषणाओं पर टिकी हुई थीं।

विज्ञापन


दो दिन पहले ही राज्य के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला था। इन कर्मचारियों ने डीए की किस्त 25 जनवरी को जारी करने की मांग की थी।
विज्ञापन


सोमवार को जयसिंहपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम के समापन के बाद एसएस जोगटा ने कहा कि उम्मीद इसकी घोषणा हो रही थी, मगर अब सरकार से अनुरोध किया जाता है कि इसे अधिसूचित किया जाए। बेशक इसे अप्रैल महीने से दिया जाए या इसे जीपीएफ में ही दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर भी की जा सकती है। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के महासचिव हरिचंद गुप्ता ने कहा कि हिमाचल के डेढ़ लाख पेंशनरों की तरफ से अनुरोध किया गया है कि छह फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जुलाई 2015 से देय है। इसे अब गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर मंजूर किया जाना चाहिए।

सीएम बोले, कर्मचारियों की डीए किस्त रोकने की मंशा नहीं

cm virbhadra singh announcement at kangra on 25th january.

पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को दी जाने वाली महंगाई भत्ते की किस्त रोकी नहीं है। डीए की किस्त रोकने की हमारी कोई मंशा नहीं है।

सूबे के कर्मचारियों को प्रदेश सरकार निर्धारित समय पर महंगाई भत्ते की किस्त जल्द जारी कर देगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने का जश्र अलग से मनाया जाएगा।

तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने का जश्र समारोह रद्द नहीं किया गया है। इस जश्र को अलग से जल्द ही मनाया जाएगा। जश्र कहां और कब मनाया जाएगा, इस पर जल्द ही निर्णय लेंगे।

जयसिंहपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम की घोषणाएं

cm virbhadra singh announcement at kangra on 25th january.

  • कांगड़ा जिले के शाहपुर और नगरोटा में नए एसडीएम ऑफिस खुलेंगे
  • कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में खुलेगा डीएसपी ऑफिस
  • जयसिंहपुर में खुलेगा फायर ब्रिगेड कार्यालय
  • ज्वालामुखी में बिजली बोर्ड का डिविजन खुलेगा
  • पंचरुखी पुलिस चौकी का दर्जा बढ़ा, बनेगा पुलिस थाना
  • देहरा के रक्कड़ में नया डिग्री कॉलेज खुलेगा
  • सुग भटोली, एसडी कॉलेज राजपुर का अधिग्रहण करेगी सरकार
  • झुंगा देवी मिडल स्कूल होगा हाई स्कूल
  • हारसी हाई स्कूल होगा अब वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल
  • जयसिंहपुर कॉलेज में बनेगा नया साइंस ब्लॉक

पढ़िए समारोह में क्या बोले सीएम

cm virbhadra singh announcement at kangra on 25th january.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि 25 जनवरी का दिन प्रदेश वासियों के लिए ऐतिहासिक है। इस दिन पहाड़ी राज्य हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा प्राप्त हुआ था। उन्होंने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को स्मरण करते हुए कहा कि वर्ष 1971 में प्रदेश को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा दिलाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए विकास का मुख्य श्रेय प्रदेश के परिश्रमी लोगों और प्रदेश व केंद्र की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकारों को जाता है। जयसिंहपुर में मनाए गए प्रदेश के 46वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान कांगड़ा जिले में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जिले में 26 करोड़ रुपये व्यय किए गए।

जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। हिमानी चामुंडा रज्जू मार्ग के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। धर्मशाला और मैकलोडगंज को जोड़ने वाले रज्जू मार्ग की आधारशिला रखी जा चुकी है। इसका निर्माण डेढ़ वर्ष के भीतर पूरा कर दिया जाएगा।

धर्मशाला व योल कैंट में पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य प्रगति पर है और 360 करोड़ रुपये की लागत से डमटाल में नए बिजली उप केंद्र का निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कांगड़ा जिले के कंदरोड़ी और ऊना जिले के पंडोगा में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed