फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh accused anurag thakur of conspiracy against him

जेटली; धूमल और अनुराग ने मेरे खिलाफ रचा षड्यंत्र: वीरभद्र

Wed, 21 Dec 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (कांगड़ा) Updated Wed, 21 Dec 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh accused anurag thakur of conspiracy against him

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मेरी ईमानदारी और चरित्र पर उंगली न उठाएं। ये असहनीय है। अरुण जेटली, प्रेमकुमार धूमल और अनुराग ठाकुर ने विस चुनाव के समय मेरे खिलाफ  षड्यंत्र रचा। उस वक्त कांग्रेस की जीत हुई, उससे भी भाजपा को बड़ा धक्का लगा। बोले - मुझे राजनीति में आए कई दशक हो गए हैं।

विज्ञापन


मैं अपने परिवार की पीढ़ियों में 121वीं पीढ़ी का प्रमुख हूं। सीएम ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भारत में क्रिकेट माफिया है, उसमें कई लोग शामिल हैं। मध्यप्रदेश और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन पर भी आरोप लगे। ये सब दबाए गए। हिमाचल में सरकार ने क्रिकेट एसोसिएशन पर कार्रवाई की, इसीलिए उनके खिलाफ  कार्रवाई की गई। ये मामला आयकर का है, पर उनका केस आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई में चल रहा है।
विज्ञापन


सारी एजेंसियां पीछे लगा दी गई हैं। रविंद्र रवि के चर्चा के लिए दिए नोटिस पर सीएम ने कहा कि वे जांच को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। वे अगर अपराधी नहीं हैं तो क्यों इस पर बहस में पड़ें। उन्होंने अपील की कि चंडीगढ़ में वह हर पेशी में हाजिर हुए। उनके मामले की सुनवाई को चंडीगढ़ में दिल्ली से एक विशेष ट्रिब्यूनल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी ने यह फैसला दिया है। अब फैसले के खिलाफ अपील की जा रही है। जो लोग भ्रष्टाचार की दलदल में हैं, वे ही उन पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा के कुछ सदस्यों ने आयकर मामले पर चर्चा को जो नोटिस दिया है, वह मामला ही सब जुडिस है। इस पर कोई अंतिम फैसला तो आ जाए। लोअर कोर्ट अगर कोई फैसला लेता है उसकी आगे भी अपील होती है। 

चुनाव में नहीं होगा नोटबंदी का असर: सीएम
सीएम वीरभद्र सिंह ने चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा के चुनाव जीतने पर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि वहां अपर मिडल क्लास के लोग रहते हैं। इसमें नोटबंदी का कोई असर नहीं रहा है। न ही हिमाचल के चुनाव में ऐसा कोई असर नजर आएगा। जो ऐसा मानते हैं, वे गलत हैं।

हमारे बारे में वीरभद्र सिंह को गलतफहमी: धूमल

cm virbhadra singh accused anurag thakur of conspiracy against him

नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह को याद दिलाना चाहता हूं कि जिस मामले की वे बात कर रहे हैं, वह तब दर्ज हुआ था, जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी। हमारे बारे में उन्हें कुछ गलतफहमी है। सीएम असलियत को पहचानें और उस पर काम करें। इसमें जेटली, उनका और अनुराग का कोई दोष नहीं है। उन्हें सब जगह हम ही नजर आते हैं।

यह भूल गए हैं कि ये लोकतंत्र है, रजवाड़ाशाही नहीं। यहां सब एक समान हैं। धूमल विधानसभा परिसर तपोवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब यह मामला दर्ज हुआ, तब अरुण जेटली नहीं, पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। इसमें था कि सेब की पैदावार एकाएक कैसे बढ़ गई। धूमल ने सवाल किया कि आयकर रिटर्न क्या हमने साइन की।

एलआईसी एजेंट इन्हीं का है। यह कहां की बात है कि खुद गलत करो और दोषारोपण किसी और पर करो। लोग आज भी पूछते हैं कि सेब की पैदावार कैसे दोगुनी हुई। सोचते हैं कि वे बोलेंगे तो लोग विश्वास कर लेंगे। जेटली तब नेता विपक्ष थे। कॉमन कॉज ने पीआईएल की थी। यहां जेटली, प्रेमकुमार धूमल और अनुराग ठाकुर कहां से आ गए। 

चंडीगढ़ की जीत भाजपा का ट्रेलर

cm virbhadra singh accused anurag thakur of conspiracy against him

एक सवाल पर धूमल बोले- एचपीसीए पर इन्होंने अपनी हसरत पूरी कर ली है। एचपीसीए मामला हो या बीसीसीआई का मामला हो तो भी चर्चा नहीं होती। धूमल ने कहा कि सदस्यों ने चर्चा का नोटिस दिया था। स्थगन प्रस्ताव में कार्यवाही रोककर चर्चा होती है। एक मामला ये था कि जो अपीलेट टिब्यूनल ने सीएम की अपील को रद्द कर दिया है, उस पर सदन में चर्चा की जाए।

उसने साबित किया कि भ्रष्टाचार हुआ है। दूसरा नोटिस था कि सीबीआई की कोर्ट में कही बात ये थी कि हिमाचल के महाधिवक्ता दिल्ली जाकर सीएम को डिफेंड कर रहे हैं, उससे सरकारी कोष को भी नुकसान हो रहा है। विपक्ष दोनों मुद्दों पर चर्चा चाहता था। जब प्रदर्शन कर रहे थे तो स्पीकर ने हाउस स्थगित किया।

बोले- हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और होते हैं। बाहर सब जुडिस मामलों पर और हर मामलों पर टिप्पणियां होती हैं। दावा किया जाता है कि हम तैयार हैं, मगर वास्तव में चर्चा का मामला आता है तो खिसक जाते हैं। हमने भी स्पीकर को बताया कि ये मामला संवेदनशील हैं। 

धूमल ने एक अन्य सवाल पर कहा कि वे भाजपा की जीत के लिए चंडीगढ़ में अपने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। वहां कांग्रेस की केवल चार सीटें रह गई हैं। ये इस बात का प्रतीक है कि नोटबंदी का लोगों ने स्वागत किया है। आने वाले चुनाव का ये ट्रेलर है। कांग्रेस का हर जगह सफाया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed