{"_id":"36db839f4245231e507ba6adde8079fa","slug":"cm-virbhadra-sing-announment-crore-in-sunni-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को तोहफे दिए, नाराज भी हुए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को तोहफे दिए, नाराज भी हुए सीएम
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला(सुन्नी)
Updated Sat, 04 Oct 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिला स्तरीय सुन्नी मेले के समापन पर बतौर मुख्यातिथी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लगभग करोड़ रूपए के शिलान्यास एंव उदघाटन किए । इस अवसर पर सुन्नी के लिए तोहफों की बरसात करते हुए अनेकों घोषणाएं भी की।
विज्ञापन
नगर पंचायत सुन्नी कार्यालय के आधुनिकीकरण तथा गलियों,सड़कों व नालियों के सुधारीकरण हेतु 40 लाख रूपए की धनराशी की घोषणा की।
इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी के होस्टल के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वस्तुस्थिती का पता लगाएं।
लोगों की मांग पर क्षेत्रों में स्वास्थय खंड खोलने पर उन्होने गम्भीरता से विकास किए जाने की बात कही। जनसभा के दौरान स्थानीय वक्ता के भाषण के दौरान ही मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक से बनने वाले नागरिक अस्पताल भवन का लोकार्पण इसी वर्ष 25 नवम्बर को करने की घोषणा की।
विज्ञापन
अपार भीड़ से गदगद मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य जारी रहेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव में क्षेत्र से कम लीड पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि रोहड़ू में चुनाव के दौरान एक दिन भी न जाने पर उन्हें भारी लीड मिलती रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य,सीपीएस मनसा राम,केहर सिंह खाची,उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा,एसडीएम ज्ञान सागर नेगी,मण्डलाध्यक्ष चन्द्रशेखर,नीम चंद वर्मा,संदीप शर्मा,देवेन्द्र कंवर,प्रदीप वर्मा,कपिल गुप्ता,प्रदीप पप्पु,राजेन्द्र गुप्ता,धनी देवी,सुनीता विभिन्न विभागों के आलाधिकारी,तथा विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एंव कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर मेले में आए 14 देवी देवताओं का आर्शीवाद भी प्राप्त किया तथा विभागों लगाई गई प्रर्दशनियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होने क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी विकास कार्यो की घोषणा भी की।
जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध शाली माता मन्दिर के जीर्णद्वार एंव विकास कार्यो तथा मन्दिर तक लिफट लगाने की भी घोषणा प्रमुख है। वहीं घराटनाला से रेवग कांगरी सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधिग्रहण के निर्देश दिए।
इससे पूर्व समारोह में विभिन्न स्कुलों के बच्चों ने पहाड़ी संस्कृति की छटा बिखेर कर मुख्यातिथी एंव दर्शकों का भरपुर मनोरंजन किया उन्होने कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए सरस्वती विधा मन्दिर सुन्नी,माया पब्लिक स्कुल सुन्नी।