{"_id":"7d0f321c4385cc6d096fb184264c0baa","slug":"cm-virbhadra-said-that-dhumal-become-defender-for-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी सरकार की असफलताएं छिपाने में जुटे हैं धूमल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी सरकार की असफलताएं छिपाने में जुटे हैं धूमल'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Dec 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा और नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल मोदी सरकार की असफलताओं को छिपाने में लगे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। धूमल तो मोदी के डिफेंडर बन गए हैं। वीरभद्र ने कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र की ज्यादातर मांगें पूरी कर ली हैं। जो काम रह गए हैं, वे आगामी दो साल में पूरे कर लिए जाएंगे। सरकार लक्ष्य से ज्यादा काम करवाएगी।
विज्ञापन
आने वाले दो साल में सड़कों पर फोकस होगा। डेढ़ सप्ताह तक हिमाचल से बाहर रहने के बाद सोमवार को शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री ने सरकार के तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। विकास पर उंगली उठा रहे विपक्षी दल भाजपा को आड़े हाथों लिया। वीरभद्र ने कहा कि धूमल दो ही रंग काला और सफेद जानते हैं। और भी रंग होते हैं। जिंदगी में हर रंग का आनंद लेना चाहिए। धूमल का काम झूठ बोलना और बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करना है। धूमल नुक्स निकालने के आदी हैं।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स बिल पर जल्द निर्णय लें राज्यपाल
मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स बिल पर कहा कि राज्यपाल को अपना संवैधानिक दायित्व निभाना चाहिए। हमारे गवर्नर अच्छे हैं। योगी और तपस्वी हैं। उनका व्यक्तिगत रूप से वे सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए कि उनका संवैधानिक दायित्व क्या है। संविधान की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। मैं स्पोर्ट्स बिल को राज्यपाल पर ही छोड़ता हूं।
विज्ञापन
दिल्ली के बजाय सचिवालय में काम करें अफसर
वीरभद्र सिंह ने खुद के बाहर होने पर राज्य सचिवालय के खाली रहने के सवाल पर कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों को निर्धारित समय में सचिवालय में बैठना चाहिए। कोई भी दिल्ली या कहीं अन्य जगह नहीं जाएंगे। अधिकारियों का बाहरी क्षेत्रों का कोई भी दौरा मुख्यमंत्री कार्यालय की मंजूरी के बिना नहीं होना चाहिए।
बख्शो देवी की जरूर मदद करूंगा : वीरभद्र
‘अमर उजाला’ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ध्यान में बख्शो देवी का मामला लाया तो वे बोले कि सरकार इस छात्रा की जरूर मदद करेगी। सीएम ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को भी बख्शो देवी के बारे में विस्तार से पता करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब वर्गों की मदद को हमेशा आगे रही है।