फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra launched web portal students can find online solution for questions on the web.

स्टूडेंट ऑनलाइन तलाश सकेंगे सवालों के जवाब

Fri, 28 Aug 2015 11:35 AM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra launched web portal students can find online solution for questions on the web.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को स्वयंसिद्धम वेब पोर्टल rmsahimachal.nic.in और शिक्षा विभाग की वेबसाइट himachal.nic.in/education का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए विभाग को बधाई दी और कहा कि यह परियोजना अध्यापकों की क्षमता निर्माण और सीखने के अनुभव में गुणात्मक सुधार लाने में लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इससे सभी स्कूल अपने यहां व्यवस्था में सुधार करने और जवाबदेही सुनिश्चित बनाने की प्रक्रिया में निरंतर क्रियाशील रहेंगे।

विज्ञापन


विद्यार्थियों को भी अपने प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन तलाशने में सहायता मिलेगी। यह परियोजना संदर्भ, शोध, विश्लेषण, संश्लेषण एवं स्वतंत्र ज्ञान अर्जित करने में एक मार्गदर्शिका की तरह लाभकर होगी। इसके तहत अध्यापक और नवीं तथा दसवीं कक्षा के विद्यार्थी ऑनलाइन संवाद कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा में और निखार आएगा। स्वयंसिद्धम परियोजना देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है।
विज्ञापन


इसे स्कूलों को आत्मनिर्भर, जवाबदेह और टेक्नो फ्रेंडली बनाने के दृष्टिगत विकसित किया गया है। यह अध्यापन, सीखने की वृत्ति, मूल्यांकन, स्कूल नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन के मानक स्थापित करने में मदद करेगी। वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस परियोजना से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में परिवर्तन पर नियमित आधार पर निगरानी रखी जा सकेगी। इससे स्कूल अधिक जवाबदेह बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों से नौवीं, 10वीं के छात्र ऑनलाइन कर सकेंगे संवाद

cm virbhadra launched web portal students can find online solution for questions on the web.

अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने कहा कि यह पोर्टल स्कूलों को टेक्नो. फ्रेंडली बनाने के उद्देश्य से तैयार किया हैै। वेबसाइट पर शिक्षण योजना, प्रश्न भंडार, अध्यापकों की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए सीखने संबंधी संकेतक इत्यादि विभिन्न लिंक उपलब्ध हैं। इसमें नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए बोर्ड पेपर और विषय पुस्तकों की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

दूसरे चरण में रचनात्मक दृष्टिकोण के आधार पर जमा एक और दो कक्षाओं के लिए प्रश्न भंडार और शिक्षण योजना के मापदंड विकसित किए जाएंगे। सभी विषयों के प्रश्नपत्र भी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत प्रत्येक स्कूल प्रमुख की ओर से अपने यहां प्रतिमाह अध्यापकों के साथ शिक्षण योजना के विषयों पर चर्चा को बैठक की जाएगी।

इसमें आगामी माह में पढ़ाए जाने वाले विषय, प्रस्तुतियों, विद्यार्थियों के लिए क्रियाकलाप तथा प्रश्न भंडार पर चर्चा की जाएगी। बैठक में स्कूल प्रमुख की सहायता के लिए स्कूल अध्यापक प्रशिक्षक होंगे। अध्यापकों की शिक्षण योजना पर चर्चा और आकलन किया जाएगा। इसमें आवश्यकतानुसार सुधार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed