फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm Sukhwinder Singh Sukhu indicated for the restoration of student union elections

शिमला: छात्र संघ चुनाव बहाली के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिए संकेत

Sun, 26 Mar 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Mar 2023 12:00 AM IST
सार

 सीएम  सुक्खू ने कहा कि चुनावों में हिंसा न हो, इसके लिए मापदंड तय करने पर विचार किया जा रहा है। मैं खुद छात्र राजनीति से आगे बढ़ा हूं। इस मामले को मैं निजी तौर पर स्टडी कर रहा हूं। भविष्य के लिए जल्द ही काेई फैसला लिया जाए। 

विज्ञापन
cm Sukhwinder Singh Sukhu indicated for the restoration of student union elections
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने साल 2014 से बंद छात्र संघ चुनाव की बहाली के संकेत दिए हैं। शनिवार को एक्सीलेंस कॉलेज संजौली पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खुद एससीए का अध्यक्ष रहा हूं। मेरे समय में विश्वविद्यालय में दो 

विज्ञापन

हत्याएं हुई थीं।  चुनावों में हिंसा न हो, इसके लिए मापदंड तय करने पर विचार किया जा रहा है। मैं खुद छात्र राजनीति से आगे बढ़ा हूं। इस मामले को मैं निजी तौर पर स्टडी कर रहा हूं। भविष्य के लिए जल्द ही कोई फैसला लिया जाए। 
विज्ञापन

 सुक्खू ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति मामले को दी गई चुनौती पर मंथन किया जा रहा है। सरकार कानूनी राय ले रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो-तीन दिनों के भीतर मैं नई दिल्ली जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। संजौली कॉलेज में अधिक समय लगने के चलते मैं दिल्ली नहीं जा सका। जल्द ही दिल्ली जाकर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करूंगा। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी की आवाज को बंद किया जा सकता है, देश में ऐसा नहीं किया जा सकता। लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एक विचार के साथ आगे बढ़ना होगा। भाजपा की लोकतंत्र विरोधी नीतियों का सामना एकजुट होकर किया जा सकता है। आने वाला समय राहुल गांधी का होगा। गांधी लोकतंत्र की आवाज है। 24 घंटे में राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करना दुभाग्यपूर्ण है।  इसके खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन 
भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed