Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा फैलाती है झूठ, कांग्रेस सरकार करती है सिर्फ काम
सीएम सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने समय में कोई भी विकास नहीं करवाया और अब केवल झूठ की राजनीति करने का काम कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर झूठ के सौदागर हैं। हिमाचल की आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा झूठ बोल रहे हैं। वित्त राज्य मंत्री रहे अनुराग ठाकुर भी हिमाचल में आकर यही झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को बसस्टैंड हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बातें कहीं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर तीखा पलटवार किया।
सीएम सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने समय में कोई भी विकास नहीं करवाया और अब केवल झूठ की राजनीति करने का काम कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर भी आर्थिक स्थिति को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर केंद्र में वित्तीय राज्य मंत्री भी रह चुके हैं और उन्हें हिमाचल के वित्तीय मामलों की जानकारी प्राप्त करनी है तो आरबीआई से भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूर्व सरकार के समय की वित्तीय अनियमितताओं को भी निपटाने का काम कर रही है ।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिला हमीरपुर मुख्यालय में नगर परिषद में करोड़ों रुपये के करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों के उदघाटन-शिलान्यास किए । इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, सुजानपुर के विधायक रणजीत राणा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती सहित कांग्रेस पार्टी के जिला पदाधिकारी व जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।
रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का अनावरण किया
दोपहर बाद हमीरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के बस स्टैंड पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का अनावरण। नगर परिषद में गांधी चौक, गांधी गेट, वार्ड नंबर-2 महाराणा प्रताप पार्क करने के अलावा राज्य के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के खेल मैदान के जीर्णोद्धार कार्य का उदघाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जोलसप्पड़ में राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर कालेज के विभिन्न निर्माण कार्यों एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी ली ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर परिषद के वार्डों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है और हमीरपुर शहर को सुंदर बनाना उनकी मुख्य प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में एक सुंदर मैदान बनकर तैयार होगा ।उन्होंने कहा कि आज हमीरपुर नगर परिषद में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को जनता को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में पुराने बस अड्डे का भी जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा और इसे ट्रांजिट बस अड्डे के तौर पर तैयार किया जाएगा ।