फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm sukhvinder Sukhu Learns of Travel Experiences in Daman and Diu from 'Children of the State'

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने जाने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट से दमन और दीव यात्रा के अनुभव

Fri, 03 Apr 2026 07:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 07:55 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने बच्चों से यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें इस यात्रा के दौरान कौन से नए अनुभव प्राप्त हुए, साथ ही यात्रा के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu Learns of Travel Experiences in Daman and Diu from 'Children of the State'
मुख्यमंत्री सुक्खू ने जाने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट से दमन और दीव यात्रा के अनुभव। - फोटो : संवाद

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला चंबा के 35 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट से संवाद किया। यह बच्चे वर्तमान में दमन और दीव के शैक्षणिक भ्रमण पर हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें इस यात्रा के दौरान कौन से नए अनुभव प्राप्त हुए, साथ ही यात्रा के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की। बच्चों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच से उन्हें इस यात्रा पर जाने का अवसर मिला। उन्होंने स्नेहिल भाव में कहा-धन्यवाद सीएम सर। हम हवाई जहाज से दमन आए और यहां घूमने का आनंद ले रहे हैं। हमारे लिए यह खुशी की बात है कि प्रदेश सरकार हमारे सर्वांगीण विकास के लिए हर सुविधा प्रदान कर रही है।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना निराश्रित बच्चों के लिए बनाई गई है। राज्य के संसाधनों पर उनका भी समान अधिकार है। इस योजना के तहत राज्य सरकार उनकी शिक्षा और कोचिंग का खर्च वहन कर रही है तथा विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी प्रदेश सरकार आर्थिक सहायता कर रही है। ये बच्चे चंबा जिला के साहो, पांगी, चंबा और चिल्ली (तीसा) के बाल देखभाल संस्थानों से हैं, जिनमें 24 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। यह शैक्षणिक भ्रमण 31 मार्च से आरम्भ हुआ तथा 7 अप्रैल, 2026 तक चलेगा। यात्रा का पहला पड़ाव दिल्ली में था, वहां बच्चे हिमाचल भवन में रहे। इसके उपरांत वे हवाई यात्रा द्वारा सूरत पहुंचे और वहां से दमन गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed