फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu On Hoshiyar Singh

CM Sukhu: 'होशियार सिंह के सिर चढ़कर बोल रहा पैसे का गुरूर, विकास का पैसा रिजॉर्ट बनाने में लगाया'

Thu, 04 Jul 2024 08:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरा/गोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरा/गोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Jul 2024 08:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पैसे का गुरूर होशियार सिंह के सिर चढ़कर बोल रहा है। आरोप लगाया कि विकास का पैसा होशियार ने रिजॉर्ट बनाने में लगाया।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu On Hoshiyar Singh
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा की समस्याओं का समाधान अब मेरा दायित्व है, क्योंकि देहरा अब मुख्यमंत्री का चुनाव क्षेत्र बन चुका है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण वह अभी कोई घोषणा नहीं करेंगे, लेकिन आने वाले समय में देहरा की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पैसे का गुरूर होशियार सिंह के सिर चढ़कर बोल रहा है। आरोप लगाया कि विकास का पैसा होशियार ने रिजॉर्ट बनाने में लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आए दिन बयान दे रहे हैं, जबकि यह उपचुनाव प्रदेश की जनता पर भाजपा ने ही थोपे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता बार-बार चार जून को हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते रहे, लेकिन पिछले उपचुनाव में प्रदेश की जनता ने बिकने वाले विधायकों को कड़ा सबक सिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी निर्दलीय विधायक ऐसे ही अपना विधायक पद नहीं छोड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ हुई डील के चलते पूर्व विधायक होशियार सिंह ने इस्तीफा दिया और डील की दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए इस्तीफा मंजूर करने का दबाव बनाया। भारत के इतिहास में पहली बार कोई निर्दलीय विधायक अपना इस्तीफा स्वीकार करने के लिए धरने पर बैठा और हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दूसरी किस्त के धन पर सरकार की पूरी नजर है। बिके हुए विधायक पैसा लेकर वोट खरीदने के लिए आएंगे, जनता उनसे डबल पैसा ले, लेकिन वोट कांग्रेस के पक्ष में ही डालें, क्योंकि यह आपका ही पैसा है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक के तौर पर अपना पद छोड़ने के बाद अब साढ़े तीन साल के लिए दोबारा विधायक बनने को वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। धन के अहंकार में आकर उन्होंने अपना विधायक पद को छोड़ा है क्योंकि उन्हें लगता है कि देहरा की जनता मेरी जेब में है। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह को टिकट देने से भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed