फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu In Simraur said God saved the common man government

Himachal CM: 'भगवान ने आम आदमी की सरकार को बचाया, जयराम ठाकुर देख रहे थे मुख्यमंत्री बनने का सपना'

Sun, 05 May 2024 07:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 05 May 2024 07:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर में जयराम ठाकुर पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कोट पैंट सिलाई कर मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे थे और बागी विधायकों के भी कोट पेंट सिलवा कर सुबह सवेरे की राज्यसभा चुनाव के पश्चात राज्यपाल के निवास पर मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर जा पहुंचे, लेकिन भगवान ने एक आम व्यक्ति की सरकार को बचाया।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu In Simraur said God saved the common man government
सिरमौर के हरिपुरधार में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेता - फोटो : @SukhuSukhvinder

विस्तार

भाजपा ने आपदा में भी राजनीति की तो वहीं आम व्यक्ति की सरकार को भी गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त कर प्रदेश की राजनीति को शर्मसार किया है। यह टिप्पणी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तीन दिवसीय मां भाग्यनी माता मेले के समापन अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए की। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा और शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को भी आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन



मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कोट पैंट सिलाई कर मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे थे और बागी विधायकों के भी कोट पेंट सिलवा कर सुबह सवेरे की राज्यसभा चुनाव के पश्चात राज्यपाल के निवास पर मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर जा पहुंचे, लेकिन भगवान ने एक आम व्यक्ति की सरकार को बचाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 हजार परिवार आपदा से प्रभावित हुए, लेकिन भाजपा ने आपदा में भी राजनीति की रोटियां सेंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को बनाया, लेकिन उन्होंने भी एक बार भी संसद में क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों की आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले आपदा में प्रदेश की आर्थिक सहायता रुकवाई और अब महिलाओं को दिए जा रहे उनके हक के 1500 रूपये पेंशन के रुकवाने भाजपा चुनाव आयोग के पास जा पहुंची। उन्होंने कहा कि जो जनता के वोट से कुर्सी प्राप्त न कर सके वह आज धनबल से कुर्सी हथियाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed