{"_id":"663f9d40e320c4cc1c098af0","slug":"cm-sukhu-said-even-bjp-and-jairam-cannot-stop-1500-rs-given-to-women-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP: CM सुक्खू बोले- महिलाओं के 1500 रुपये BJP और जयराम भी नहीं रुकवा सकते, एक जून को पूरे देश में संदेश भेजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP: CM सुक्खू बोले- महिलाओं के 1500 रुपये BJP और जयराम भी नहीं रुकवा सकते, एक जून को पूरे देश में संदेश भेजें
Sat, 11 May 2024 10:01 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 11 May 2024 10:01 PM IST
सार
कुपवी में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि महिलाओं के 1500 रुपये भाजपा और जयराम भी नहीं रुकवा सकते हैं। एक जून को धनबल की राजनीति करने वालों के खिलाफ देश में संदेश जाना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी में भाजपा पर जमकर निशाने साधे। कहा कि देवभूमि हिमाचल की जनता बेईमानों का कभी साथ नहीं देती। कांग्रेस के छह पूर्व व तीन आजाद विधायकों ने खुद को भाजपा की राजनीतिक मंडी में बेचा है, इसलिए उन्हें जनता सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी में लोकसभा उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के समर्थन में यह बात कही।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि यह साधारण चुनाव नहीं है। इस चुनाव से भविष्य की राजनीति की दशा और दिशा तय होगी। हिमाचल से 1 जून को धनबल की राजनीति करने वालों के खिलाफ पूरे देश में संदेश जाना चाहिए। नोटतंत्र के आगे जनबल जीतना चाहिए। चुने हुए विधायकों को खरीदना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। यह चुनाव सत्य व असत्य के बीच है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सत्ता के भूखे होने के साथ ही कर्मचारियों और महिलाओं के विरोधी भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के 1500 रुपये भाजपा व जयराम नहीं रुकवा सकते। अगर आयोग भाजपा के दबाव के कारण अनुमति नहीं देता है तो जून में महिलाओं को अप्रैल व मई माह के 3000 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। सीएम ने सांसद सुरेश कश्यप पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा में हिमाचल आपदा का मामला नहीं उठाया।
विज्ञापन