फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu in public meeting at Chauda Maidan Shimla

CM Sukhu News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पहले अपना मैथ ठीक कर आंकड़ों का जोड़-घटाव सीख लें जयराम ठाकुर

Mon, 13 May 2024 08:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 May 2024 08:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के चौड़ा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर अपना मैथ ठीक कर आंकड़ों का जोड़-घटाव सीख लें। 

विज्ञापन
CM Sukhu in public meeting at Chauda Maidan Shimla
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल- Sukhvinder Singh Sukhu

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर अपना मैथ ठीक कर आंकड़ों का जोड़-घटाव सीख लें। 62 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी कांग्रेस के 34 सदस्य हैं। सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा है। 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। आने वाले समय में तीन निर्दलीय विधायकों की सीटों पर भी चुनाव होगा। सोमवार को शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन के बाद चौड़ा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार की साढ़े तीन साल और फिल्म चलेगी। 2027 में इसका पार्ट टू आएगा। हम ब्रिफकेस वाले नहीं, जनबल वाले हैं।

विज्ञापन


चौड़ा मैदान में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री सुक्खू भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अब जनता की अदालत में एक जून को मतदाता लोकतंत्र के भविष्य और देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करने के लिए मतदान करेंगे। भाजपा ने जनता की भावनाओं का सौदा किया है। भाजपा की करतूत से एक बार फिर 6 विधानसभा सीटों पर जनता की अदालत में जाना पड़ रहा है। भाजपा को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ेगी।
विज्ञापन


छह विधायक जनता की ओर से दिए गए समर्थन का मान-सम्मान नहीं रख सके। कहा कि भाजपा को प्रदेश की जनता ने वोट के रास्ते से बाहर किया है, उसी भाजपा ने नोट से सरकार को गिराने का प्रयास किया। लेकिन वह इस षड्यंत्र में कामयाब नहीं हुए, अब कांग्रेस एक बार फिर 15 माह के कार्यकाल को जनता की अदालत में लेकर जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता कांग्रेस को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देगी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुलतानपुरी ने कहा कि वह पीएम मोदी पर कुछ नहीं बोलना चाहते, लेकिन इस बार देश की जनता खुद बोलेगी। 4 जून को कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'दर्जी के पास ही रहेगा जयराम का नया सूट'
मुख्यमंत्री ने कहा कि षड्यंत्र के माध्यम से प्रदेश सरकार को गिराकर भाजपा सरकार के सपने संजो रहे नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने जो महंगा सूट दर्जी के पास सिलने को दिया है, वह दर्जी के पास ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed