फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Office strict on officers Lethargy in shimla

अफसरों की सुस्ती पर सीएम कार्यालय हुआ सख्त, मांगी ये जानकारी

Tue, 04 Dec 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Dec 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
CM Office strict on officers Lethargy in shimla

सीएम जयराम ठाकुर की घोषणाओं को लेकर शासन में बैठे अधिकारियों की सुस्ती पर मुख्यमंत्री कार्यालय सख्त हो गया है। सीएम ऑफिस ने घोषणाओं की लिस्ट के साथ सभी प्रशासनिक सचिवों को पत्र लिखकर स्टेटस मांगा है।

विज्ञापन


स्पष्ट किया गया है कि हर सूचना की वर्तमान जानकारी मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर भी अपडेट की जाए ताकि दस जनवरी को मुख्यमंत्री खुद घोषणाओं की समीक्षा के दौरान वर्तमान स्थिति जान सकें।
विज्ञापन


सरकार गठन के बाद से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अब तक करीब 60 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लिया है। ज्यादातर दौरों में मुख्यमंत्री ने हैंडपंप से लेकर अस्पताल खोलने जैसी विभिन्न महकमों से जुड़ीं घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में ही घोषणाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के बाद मुख्यमंत्री ने पहली समीक्षा बैठक में ही साफ कर दिया कि उनकी हर घोषणा को हर हाल में लागू किया जाए।

सीएम कार्यालय कार्यालय ने इस बात पर जताई खास नाराजगी

CM Office strict on officers Lethargy in shimla

 इसके अलावा उनके कार्यालय से भेजी जाने वाली हर ई मेल व मैसेज पर भी कार्यवाही कर अवगत कराया जाए। ई मेल को लेकर तो अफसरों ने कुछ गंभीरता दिखाई लेकिन उनकी सीएम घोषणाओं को लेकर अभी भी अधिकारी सुस्त ही हैं। 

हाल यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय को सीएम की घोषणाओं की वर्तमान स्थिति तक नहीं पता है। अफसरों की इसी नाफरमानी को देखते हुए अब सीएम कार्यालय ने सभी सचिवों को उनके विभागों से संबंधित सीएम घोषणाओं की सूची भेजते हुए स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है।

सीएम कार्यालय से भेजे गए पत्र में इस बात पर खास नाराजगी जताई गई है कि जिन घोषणाओं पर विभागों ने काम भी कर लिया है, उनकी भी जानकारी सीएम दफ्तर को नहीं दी जा रही। ऐसे में सभी सचिवों को एक हफ्ते में घोषणाओं की वर्तमान स्थिति मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed